एक्सप्लोरर

बहराइच हिंसा: रामगोपाल मिश्रा को गोली मारने वाले आरोपी का एनकाउंटर

बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा में राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद इलाके में दो दिनों तक हिंसा होती रही. हालांकि अब इस मामले के आरोपी का एनकाउंटर कर दिया गया है.

Bahraich Encounter: बहराइच में महसी के महराजगंज क्षेत्र में स्थिति अब सामान्य हो गई है. लेकिन गुरुवार को रामगोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपियों का पुलिस और एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया है. बताया जाता है कि दोनों ही आरोपियों ने नेपाल के ओर भागने की कोशिश की थी. इसके बाद पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ हुई है.

रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी सरफराज के साथ पुलिस की मुठभेड़ गुरुवार को हुई है. मुख्य आरोपी रिंकू उर्फ सरफराज और तालिब को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है. मुख्य आरोपी सरफराज नेपाल भागने की फिराक में था. इस दौरान नेपाल सीमा के पास हांडा बसेहरी नहर के करीब यह एनकाउंटर हुआ है.

जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी रिश्तेदारों के साथ नेपाल भागने की कोशिश में थे. दोनों ने एसटीएफ और पुलिस की टीम पर गोली चलाई. दोनों आरोपी नेपाल की खुली सीमा से बाइक से जा रहे थे. तभी पुलिस के ओर से जवाबी कार्रवाई की गई और इस दौरान दोनों ही आरोपियों को पुलिस की गोली लगी है. जानकारी के अनुसार आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं.

नेपाल से कनेक्शन
अस्पताल में भर्ती आरोपियों की हालत काफी गंभीर है. आरोपी का नेपाल से भी कनेक्शन का इतिहास रहा है. यूपी पुलिस और एसटीएफ इस मामले में नेपाल के अधिकारियों के संपर्क भी थी. वहीं दूसरी ओर गुरुवार को पांचवें दिन इंटरनेट सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं. पुलिस-प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों से दूर रहें और किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें.

बहराइच हिंसा: रामगोपाल मिश्रा को गोली मारने वाले आरोपी का एनकाउंटर

वहीं दूसरी ओर सीएम योगी आदित्यनाथ को बहराइच मामले से जुड़े एनकाउंटर की जानकारी दी गई है. DGP प्रशांत कुमार ने टेलिफोन पर बात करते हुए सीएम योगी को अपडेट किया है. कानून व्यवस्था को लेकर डीजीपी मुख्यालय में एक बड़ी बैठक शुरू हो गई है. DGP प्रशांत कुमार ADG LO अमिताभ यश और पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी बैठक में शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
'कान खोलकर सुन लो...' आरक्षण सुधार आंदोलन पर भड़के चंद्रशेखर आजाद ने दे डाली ये चुनौती
'कान खोलकर सुन लो...' आरक्षण सुधार आंदोलन पर भड़के चंद्रशेखर आजाद ने दे डाली ये चुनौती
धर्मपाल सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बताया अंग्रेजों की B पार्टी!
धर्मपाल सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बताया अंग्रेजों की B पार्टी!

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget