एक्सप्लोरर

Bahraich News: बहराइच में हजार साल पुरानी दरगाह पर आती है बिना दूल्हे के बारात, दहेज में चढ़ावा चढ़ाने की है परंपरा

UP News: मन्नत पूरी होने के बाद सालार मसूद गाजी की मजार पर चढ़ावा चढ़ाया जाता है. दिलचस्प बात है कि चढ़ावा दहेज के तौर पर लाया जाता है. साल भर के चढ़ावे को अकीदतमंद इकट्ठा करते हैं.

Bahraich News: बिना दूल्हे की बारात क्या आपने कहीं आते देखी है? अगर नहीं देखी है तो चौंकिये मत. बहराइच में सैय्यद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर हर साल बिना दूल्हे के बारात आती है. लगभग 3 सौ की तादाद में अलग अलग राज्यों से बिना दूल्हे के बाराती पहुंचते हैं. आपको बता दें कि बहराइच में मोहम्मद गजनवी के भांजे सैय्यद सालार मसूद गाजी की दरगाह एक हजार साल पुरानी है. जेठ के महीने में एक महीने तक सैय्यद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर मेले का आयोजन होता है. मेले में सालार मसूद गाजी के अकीदतमंद मजार पर चादरपोशी कर मन्नत मांगते हैं.

दरगाह पर बिना दूल्हे के आती है बारात

मन्नत पूरी होने के बाद सालार मसूद गाजी की मजार पर चढ़ावा चढ़ाया जाता है. दिलचस्प बात है कि चढ़ावा दहेज के तौर पर लाया जाता है. इससे पहले साल भर के चढ़ावे को अकीदतमंद इकट्ठा करते हैं. अकीदतमंदों की बारात में दूल्हा नहीं होता है. बारात लाने की मान्यता दरगाह की खिदमत करनेवाली जोहरा बेगम से जुड़ी है. कहा जाता है कि बाराबंकी के रुदौली की रहने वाली जोहरा बेगम ने पूरी जिंदगी गाजी की दरगाह की खिदमत में बिता दी. बहराइच आने के बाद दोबारा वापस नहीं गईं.

मेले में उमड़ती है अकीदतमंदों की भीड़

लिहाजा जोहरा बेगम के घरवाले दहेज का सामान गाजी की दरगाह पर छोड़ गए. तबसे दरगाह पर बारात लाने का चलन अभी तक कायम है. मेले में गाजी को मानने वाले भारत के अलग अलग प्रदेश से पहुंचते हैं. हर रोज लाखों अकीदतमंद गाजी की दरगाह पर चादर चढ़ाकर मन्नतें मागते हैं. मेले में सुरक्षा की दृष्टि से 15 अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई है. अकीदतमंदों को परेशानियों से बचाने के लिए बड़े पैमाने पर जवान भी तैनात किए गए हैं. लगभग एक लाख से अधिक जायरीन मेले में आ चुके हैं. मेले में जायरीनों के आने का सिलसिला एक माह तक जारी रहेगा. 

UP Nikay Results 2023: देश ही नहीं विदेशों में भी हुई यूपी के निकाय चुनाव की चर्चा, इन देशों में लोगों ने देखा रिजल्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget