एक्सप्लोरर

UP Nikay Results 2023: देश ही नहीं विदेशों में भी हुई यूपी के निकाय चुनाव की चर्चा, इन देशों में लोगों ने देखा रिजल्ट

राज्य चुनाव आयुक्त मनोज कुमार ने रविवार को बताया कि भारत, अमेरिका, एशिया/प्रशांत क्षेत्र, सऊदी अरब, फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत के लोगों ने देखा.

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के शनिवार को आए परिणाम को लेकर न सिर्फ देश, बल्कि दुनियाभर के लोगों की भी खासी दिलचस्पी दिखी. लोगों ने निकाय चुनावों की शुरुआत से लेकर इनके संपन्न होने तक में अपनी रुचि दिखाई. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भारत के साथ-साथ अमेरिका, सऊदी अरब, फ्रांस और कुवैत तक के लोग भी इन चुनावों के परिणामों पर नजरें टिकाए रहे.

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, उसकी वेबसाइट को 42 लाख उपयोगकर्ताओं ने चुनाव के दौरान देखा. ये चुनाव अप्रैल 2023 में शुरू हुए और 13 मई को परिणामों की घोषणा के साथ संपन्न हुए. राज्य चुनाव आयुक्त मनोज कुमार ने रविवार को बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट को भारत, अमेरिका, एशिया/प्रशांत क्षेत्र, सऊदी अरब, फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत के लोगों ने देखा.

निर्वाचन आयोग ने दिया डेटा
राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने वेबसाइट देखने वाले 42 लाख 'यूनीक यूजर्स' का ब्योरा देते हुए रविवार को कहा, 'भारत के 33.33 लाख से ज्यादा ‘यूनीक यूजर्स’ ने चुनाव के दौरान वेबसाइट को देखा. इसी तरह अमेरिका के करीब पांच लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं ने वेबसाइट का अवलोकन किया.'

उनके अनुसार, एशिया/प्रशांत क्षेत्र के 6,477 और सऊदी अरब के 4,486 उपयोगकर्ताओं ने वेबसाइट देखी. इसी तरह फ्रांस से 2,110 और संयुक्त अरब अमीरात के 1987 और कुवैत के 1125 उपयोगकर्ताओं ने वेबसाइट का उपयोग किया.इन

सभी 17 सीट पर बीजेपी जीती
उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव शनिवार को संपन्न हुए. राज्य में महापौर की सभी 17 सीट- वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या, झांसी, बरेली, मथुरा-वृंदावन, मुरादाबाद, सहारनपुर, प्रयागराज, अलीगढ़, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, गोरखपुर, फिरोजाबाद और मेरठ में भाजपा ने जीत हासिल की है.

राज्‍य निर्वाचन आयोग (एसईसी) की वेबसाइट के अनुसार, नगर निगम के महापौर के लिए 17 सीटों पर और 1420 पार्षदों के परिणाम घोषित किये जा चुके हैं. इसके अलावा, 199 नगर पालिका परिषदों के अध्‍यक्ष और नगर पालिका परिषदों में 5327 सभासदों तथा 544 नगर पंचायत अध्यक्षों और 7177 नगर पंचायत सदस्यों के सभी परिणाम घोषित हो गये.

दो चरणों में हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में नगर पालिका परिषद के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों, नगर पंचायतों के 542 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7,104 सदस्यों का भी चुनाव हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US PoK Map: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
WI vs SCO: 11 छक्के 13 चौके, शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन
11 छक्के 13 चौके, शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Jagadhatri:❤️🤔गुलाब से होगा प्यार का फैसला, क्या Jagadhatri कहेगी दिल की बात?
Bollywood News: ‘पान की दुकान’ पर झूमा इंटरनेट, दिशा पटानी का कातिलाना अंदाज़ वायरल!
India-US Trade Deal:किन उत्पादों पर नहीं लगेगा शुल्क और किन उत्पादों की नहीं होगी एंट्री,जानिए सबकुछ
India-US Trade Deal:भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर Congress ने साधा निशाना, कह दी बड़ी बात! | America
IPO Alert: Fractal Analytics IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US PoK Map: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
WI vs SCO: 11 छक्के 13 चौके, शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन
11 छक्के 13 चौके, शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
Box Office: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात
'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात
India-US Trade Deal: 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
बदल गया टोल टैक्स चुकाने का तरीका, बिना टोल प्लाजा के कटेगा टोल
बदल गया टोल टैक्स चुकाने का तरीका, बिना टोल प्लाजा के कटेगा टोल
घर में रहने वालों को भी बीमार कर रहा पीएम2.5, जानें इनडोर पॉल्यूशन कितना खतरनाक?
घर में रहने वालों को भी बीमार कर रहा पीएम2.5, जानें इनडोर पॉल्यूशन कितना खतरनाक?
Embed widget