एक्सप्लोरर

Bahraich News: ड्यूटी जाने के लिए तैयार हो रही थी महिला कांस्टेबल, फोन आने के बाद कर ली आत्महत्या, जानें मामला

Bahraich Police: यूपी के बहराइच के विशेश्वरगंज थाने में निधि सिंह कांस्टेबल के पद पर तैनात थी. जिनकी ड्यूटी बैंक में लगी थी. निधि सिंह उन्नाव की रहने वाली थी. जो 2019 में महिला कांस्टेबल बनी थी.

UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच के विशेश्वरगंज थाने में तैनात महिला कांस्टेबल निधि सिंह का शव उसे कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला. बताया जा रहा है कि उन्नाव निवासी निधि सिंह 2019 बैच की महिला कांस्टेबल थी, जिसकी तैनाती बहराइच के विशेश्वरगंज थाने में हुई थी. महिला सिपाही की मौत के बाद फॉरेंसिक विभाग की टीम ने पुलिस के आला अधिकारियों के सामने शव की गहनता से जांच की. 

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने क्या कहा?
निधि सिंह की मौत के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि महिला सिपाही निधि सिंह और एक अन्य सिपाही की बैंक ड्यूटी लगी हुई थी. वह ड्यूटी जाने के लिए तैयार हो रही थी. इसी बीच निधि सिंह के मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह बात करने लगी. फोन डिस्कनेक्ट करने के बाद निधि सिंह ने दुपट्टे को फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली.

परिजनों ने बताया कार्य का दबाव
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जो कॉल निधि सिंह के मोबाइल पर आई थी उस नंबर की जांच की जा रही है. वहीं इस मामले में निधि सिंह की बहन रुचिका का कहना है कि वो फोन पर बात करते समय दिमागी रूप से डिस्टर्ब होने की बात करती थी. बहन ने बताया कि निधि के थाने में कार्य को लेकर दबाव बनाया जाता था. निधि के परिजनों ने साफ तौर पर बताया कि वो किसी भी हालत में खुदकुशी नहीं करने वाली थीं. जरूरत से अधिक कार्य होने की वजह से वो दिमागी रूप से परेशान थीं. हालांकि इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि जिस नंबर से निधि सिंह के पास फोन आया था उस नंबर की जांच करवाई जा रही है निधि सिंह ने खुदकुशी क्यों की है इसकी गहनता से विवेचना की जा रही है.

UP MLC Election: यूपी में MLC की 6 सीटों पर BJP में मंथन, 22 नामों में इन नेताओं के नाम रेस में सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, रसड़ा विधायक रहे BSP नेता के लिए कही ये बात
उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, रसड़ा विधायक रहे BSP नेता के लिए कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र राजनीति से बनाई थी पहचान
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र राजनीति से बनाई थी पहचान
रामपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत
रामपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget