एक्सप्लोरर

बेहद खौफनाक! बहराइच में टक्कर के बाद तहसीलदार की गाड़ी में फंसा शव, 30 KM तक घसीटता गया

Bahraich News: मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार हलदार अपनी भतीजी को छोड़ने के बाद घर लौट रहा था, तभी तहसीलदार की गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई और उसका शव गाड़ी में फंस गया और काफी दूरी तक घसीटता गया.

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई हैं, जहां नानपारा के तहसीलदार की सरकारी गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी और शव को कथित तौर पर 30 किलोमीटर तक घसीटा. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार हलदार (35) के रूप में हुई है, जो पयागपुर का रहने वाला था. वह अपनी भतीजी को छोड़ने के बाद घर लौट रहा था, तभी बृहस्पतिवार शाम नानपारा-बहराइच मार्ग पर यह दुर्घटना हुई. टक्कर के बाद हलदार का शव गाड़ी में फंस गया और काफी दूरी तक घसीटता हुआ नानपारा तहसील पहुंचा.

टक्कर के बाद गाड़ी में फंस गया था शव

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने गाड़ी में बैठे नायब तहसीलदार शैलेश अवस्थी के निलंबन की सिफारिश की है. पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर सरकारी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) वृंदा शुक्ला ने 'पीटीआई-भाषा' बताया, ‘‘मृतक नरेंद्र हलदार तथा तहसीलदार के वाहन चालक मेराज अहमद के मोबाइल सीडीआर के जरिए उनके लोकेशन ट्रैक किए गये तो इस बात की पुष्टि हो गयी कि शव को 30 किलोमीटर घसीट कर नानपारा ले जाया गया.

उन्होंने कहा, ‘‘ये घोर लापरवाही है, इतना भारी शव 30 किलोमीटर तक वाहन में फंसा रहा और किसी को पता ना लगा हो, यह कैसे संभव है? हो सकता है डर के कारण गाड़ी ना रोकी गयी हो.’’ एसपी ने बताया कि वाहन चालक मेराज अहमद को गिरफ्तार कर लिया है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।. उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जांच हेतु दुर्घटनास्थल के निकट व 30 किलोमीटर रूट के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि ‘‘बाइक से गाड़ी टकराने की बात संज्ञान में आई है. नायब तहसीलदार के अनुसार उनको घटना की जानकारी नहीं हुई. मामले में नायब तहसीलदार के निलंबन की संस्तुति की गयी है. 

मोहन भागवत के बयान का इस मौलाना ने किया स्वागत, कहा- 'मंदिर-मस्जिद के नाम पर खून खराबा नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
Varanasi News: वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार
वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget