एक्सप्लोरर

बागपत में आतिशबाजी को लेकर दो बारातियों में झड़प, बिना दुल्हन के लौटा दूल्हा

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत में दो बहनों की शादी में आतिशबाजी को लेकर हुए विवाद ने झगड़े का रूप धारण कर लिया. जिसके बाद बारातियों के बीच जमकर मारपीट भी हुई, बिना दूल्हन के ही दूल्हा वापस चला गया.

Bagpat News: अब्दुलपुर मेवला गांव में दो सगी बहनों की शादी में एक बारात ने आतिशबाजी की तो दूसरी ने विरोध कर दिया, जिसके बाद शादी समारोह ही जंग का अखाड़ा बन गया. दोनों बारातियों के बीच जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले. टेंट आदि भी उखाड़ा दिए गए. घरातियों को हस्तक्षेप करना पड़ा. समझौते को लेकर हुई पंचायत के बाद सिंगौली तगा से आयी बारात खाने में खर्च हुए एक लाख रुपये देकर दूल्हन के बिना खाली हाथ लौट गए. मारपीट की घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. 

बारात में घमासान का पूरा मामला चांदीनगर थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर मेवला गांव का है. गांव में जाकिर की बेटी तराना और तब्बसुम की आज शादी थी. तराना उर्फ तरन्नुम की बारात नेकपुर गांव, मुराननगर थाना, गाज़ियाबाद जनपद से आयी थी, दूल्हा सफी था. जाकिर की दूसरी बेटी तब्बसुम की बारात चांदीनगर थाना क्षेत्र के ही सिंगोली तगा से आयी थी, इसमें दूल्हा साकिर था. 

आतिशबाज का विरोध करने पर बढ़ा विवाद
नेकपुर की बारात गांव में पहुंची तो बाराती आतिशबाजी करने लगे. सिंगोली तगा से आयी दूसरी बारात के लोगों ने आतिशबाजी का विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते दोनों बारातों में शामिल लोग आमन-सामने हो गए और दोनों बारातियों में मारपीट हो गई. मौके पर दोनों ओर से लाठी-डंडें चलने के अलावा पथराव भी हुआ. मौके पर टेंट आदि में भी तोड़फोड़ कर सामान इधर-उधर फेंक दिया गया. 

इस दौरान सिंगोली तगा की बारात में आए उस्मान, रिजवान, जाकिर और आसिफ घायल हो गए. झगड़े को शांत कराने के दौरान बारातियों ने घरातियों के साथ भी मारपीट कर दी,  जिसमें अब्दुलपुर मेवला के इरफान, अय्यूब, फरमान आदि घायल हो गए. दोनों बारात के दूल्हों को सुरक्षित पहुंचाया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. 

सिंगौली तगा गांव की बारात बिना दूल्हन के ही लौट गई
विवाद निपटाने के लिए गांव में पंचायत हुई, जिसमें खाने में खर्च हुए एक लाख रुपये देकर सिंगौली तगा गांव से आयी बारात बिना दूल्हन के ही लौट गई. उसके बाद जाकिर ने अपनी बेटी तब्बसुम का निकाह अपने ही रिश्तेदार सुहेब के साथ करा दिया.

चांदीनगर थाने के इंस्पेक्टर संजय कुमार का कहना है कि लड़की के पिता जाकिर की तहरीर पर दो आरोपी नामजद व 15-20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ  मारपीट का मुकदमा दर्ज कर घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया है. बारात का मामला सामाजिक स्तर से सुलझा लिया है. 

यह भी पढ़ें-दिल्ली में वोटिंग के बीच मायावती ने दिया यूपी का उदाहरण, कहा- बसपा ने चार बार कानून का राज दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामलला के दर्शन करें अखिलेश', इकबाल अंसारी की सपा चीफ को सलाह
'रामलला के दर्शन करें अखिलेश', इकबाल अंसारी की सपा चीफ को सलाह
'डर-डर कर किया काम, फिर...' सह-कलाकारों ने नाना पाटेकर को किया याद
'डर-डर कर किया काम, फिर...' सह-कलाकारों ने नाना पाटेकर को किया याद
भारत-नेपाल सीमा का AI वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी फैयाज गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा का AI वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी फैयाज गिरफ्तार
'अगर प्रेमानंद महाराज खुद कह दें कि विराट कोहली...', फलाहारी महाराज के बयान से हलचल
'अगर प्रेमानंद महाराज खुद कह दें कि विराट कोहली...', फलाहारी महाराज के बयान से हलचल

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर HC पहुंची इंडियन यूथ कांग्रेस, कल होगी सुनवाई
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर HC पहुंची इंडियन यूथ कांग्रेस, कल होगी सुनवाई
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
विराट कोहली ने यूं दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 2 लाइन में दिया आखिरी सलाम
विराट कोहली ने यूं दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 2 लाइन में दिया आखिरी सलाम
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द
इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द
Embed widget