एक्सप्लोरर

Baghpat News: बागपत में नमाज अदा कर लौट रहे इमाम से मारपीट, बंदूक की नोंक पर लगवाए 'जय श्री राम' के नारे

Baghpat News: इमाम मुजीब उर रहमान का आरोप है कि वो शाम की नमाज अदा करने के बाद घर लौट रहे थे तभी तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया और जय श्री राम के नारे लगाने को मजबूर किया.

Baghpat News: यूपी के बागपत (Baghpat) में एक इमाम ने आरोप लगाया है कि तीन युवकों ने उसे जबरन जय श्री राम (Jai Shri Ram) का नारा लगाने का मजबूर किया और जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई. इमाम मुजीब उर रहमान का कहना है उस पर मगंलवार को हमला किया गया था, पुलिस ने भी शुरुआत में इस मामले में ढिलाई बरती लेकिन एसपी से शिकायत करने के बाद अगले दिन शिकायत दर्ज की गई और बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इस मामले में एडिशनल एसपी मनीष मिश्रा ने कहा कि इमाम ने पुलिस थाने में शिकायत दी थी कि कुछ लोगों ने उन्हें जय श्री राम बोलने के लिए मजबूर किया और उनके साथ मारपीट की. शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने कार्रवाई की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है. 

'जय श्री राम बोलने के लिए किया मजबूर'

इमाम मुजीब उर रहमान के पिता हबीब उर रहमान शहर के काजी हैं. पीड़ित ने कहा कि मंगलवार को वो शाम की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद में गए थे, जिसके बाद जब वो लौट रहे थे तो तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद उन लोगों ने उनके गले में भगवा गमछा डाल दिया और मारपीट करने लगे. मुजीब उर रहमान ने कहा कि आरोपियों ने उन्हें जय श्री राम और हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने को कहा. जब उन्होंने जय श्री राम कहने से इनकार किया तो उन्होंने मुक्का और लात मारी. उन्होंने बंदूक की नोंक पर उनसे धार्मिक नारे लगवाए.

इस मामले में और जानकारी देते हुए एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा, 'सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई. इस मामले में अब तक दो आरोपियों राहुल कुमार और जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, तीसरे के तलाश की जा रही है.' हालांकि पुलिस ने अब तक तीसरे आरोपी का नाम नहीं बताया है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: ओम प्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होने पर खुश नहीं सीएम योगी? सुभासपा प्रमुख ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget