एक्सप्लोरर

बागपत में आशा वर्कर का बेरहमी से कत्ल, अर्धनग्न हालत में बोरे में मिली लाश, रेप की भी आशंका

Baghtpat News: आशा कार्यकर्ता रविवार की सुबह 9 बजे बागपत सीएचसी के लिए घर से निकली थी. शाम तक वह घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला. परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

बागपत में बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के राजपुर खामपुर गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 45 वर्षीय आशा कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. महिला का अर्धनग्न शव कोताना रोड पर एक निर्माणाधीन मकान में प्लास्टिक के बोरे में बंद मिला.

परिजनों ने गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रेप की पुष्टि से इनकार किया है. जबकि मुख्य आरोपी भूपेंद्र जोकि मृतका का मौसेरा देवर है,  उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक आशा कार्यकर्ता रविवार की सुबह 9 बजे बागपत सीएचसी के लिए घर से निकली थी. दोपहर करीब 2:30 बजे उसने परिवार को फोन कर बताया कि वह बड़ौत में अपने मौसेरे देवर भूपेंद्र से उधार के पैसे लेने जा रही है. शाम तक वह घर नहीं लौटी, और उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला.

परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. देर शाम मृतका का बेटा कोताना रोड पर भूपेंद्र के निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा, जहां उसने खिड़की से बोरे में पैर बाहर निकले देखे. ताला तोड़ने पर अंदर महिला का अर्धनग्न शव बरामद हुआ. मकान से शराब की बोतल और अन्य सामान भी मिले.

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम की गठित

बड़ौत कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है. मृतका के पति की तहरीर पर भूपेंद्र जो शामली के टिटौली गांव का रहने वाला और किनौनी चीनी मिल में तौल लिपिक है. उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं, और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं.

परिजनों का गैंगरेप और हत्या का आरोप 

मृतका के परिजनों ने भूपेंद्र और अन्य लोगों पर गैंगरेप और हत्या का आरोप लगाया है. घटना के बाद गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget