एक्सप्लोरर

Baghpat News: सरेंडर कराने लाया गया गैंगस्टर सचिन कोर्ट से फरार, पुलिस मुठभेड़ में हुआ अरेस्ट

बागपत पुलिस ने देर रात गैंगस्टर सचिन को अरेस्ट कर लिया है. वह मंगलवार दोपहर कोर्ट से फरार हो गया था. वह उस वक्त कोर्ट से फरार हुआ था जब उसके परिजन आत्मसमर्पण कराने उसे कोर्ट लेकर आए थे.

UP News: बागपत (Baghpat) कचहरी से एक गैंगस्टर (Gangster) पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया जिसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया. बागपत कोतवाली समेत कई थानों की पुलिस ने उसे तलाश करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया. देर रात सूजरा नहर के पास गैंगस्टर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. इस दौरान दोनों ओर से हुई फायरिंग में गैंगस्टर सचिन और एक सिपाही घायल हो गया. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है.

आत्मसमर्पण करने कोर्ट पहुंचा और फिर हो गया फरार

दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी कस्बे के रहने वाले सचिन के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं. वह काफी समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था इसलिए कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. पुलिस गैंगस्टर सचिन को पकड़ने के लिए कई बार दबिश दे चुकी थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था. वह मंगलवार को आत्मसमर्पण करने कोर्ट पहुंचा. कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया तो वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया. आरोपी इतना शातिर था कि गेट पर खड़े पुलिसकर्मियों को भी कुछ पता नहीं चल सका.

ऐसे पकड़ में आया गैंगस्टर सचिन

इसका पता चलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स को अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए. इसके बाद पुलिस ने मुख्य मार्गों सहित कई जगह कॉम्बिंग भी की गई. आरोपी के कस्बे में भी दबिश दी गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम लगाई गई है. कोर्ट के पेशकार विकास विश्नोई की तहरीर पर कोर्ट मोहर्रिर अफजल खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.  देर रात सूजरा नहर के पास गैंगस्टर सचिन की पुलिस से मुठभेड़ हो गई. सचिन ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. इस दौरान सचिन और सिपाही मनोज घायल हो गए. दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया.

UP News: दीपावली-होली पर फ्री LPG सिलेंडर देने पर CM योगी का बड़ा बयान, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ

बागपत के एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि सचिन दोघट थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसके परिजन उसको कोर्ट में सरेंडर कराने लाए थे. लगभग 1.30 बजे वह कोर्ट से फरार हो गया. सूचना मिलते ही तलाशी शुरू की गई. रात लगभग 8 बजे बदमाश से मुठभेड़ हुई है. उसे पुलिस ने घायल अवस्था में अरेस्ट किया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत सामान्य है. उस पर लगभग आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें -

Sawan 2022: बाबा विश्वनाथ धाम में महंगी हुई मंगला आरती की टिकट, सुगम दर्शन का खर्च भी बढ़ा, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget