एक्सप्लोरर

Bageshwar Bypoll Result 2023 Highlights: बागेश्वर उपचुनाव में बीजेपी ने दर्ज की जीत, पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार से 2810 वोटों से हराया

Bageshwar Bypoll Result 2023 Highlights: बीजेपी ने पार्वती दास को चुनाव मैदान में उतारा था जबकि कांग्रेस ने बसंत कुमार को टिकट दिया है. बागेश्वर उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे.

Key Events
Bageshwar Bypoll Result 2023 Live Updates Uttrakhand Bageshwar By Election Result Winner Name BJP Congress Parvati Das Basant Kumar Bageshwar Bypoll Result 2023 Highlights: बागेश्वर उपचुनाव में बीजेपी ने दर्ज की जीत, पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार से 2810 वोटों से हराया
Bageshwar Bypoll Result 2023 Live Updates
Source : abplive

Background

Bageshwar Bypoll Result 2023 Highlights: उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं, इस उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को 2810 वोटों से हराया है. बागेश्वर सीट पर मंगलवार को करीब 55.42 प्रतिशत मतदान हुआ था. मतदान शांतिपूर्ण रहा और कहीं कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आयी. पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे बीजेपी विधायक चंदन राम दास के इस साल अप्रैल में बीमारी के कारण निधन हो जाने के कारण इस रिक्त सीट पर उपचुनाव कराया गया.

उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन मुख्य मुकाबला एक बार फिर प्रदेश में चिर परिचित प्रतिद्वंदी सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस के बीच ही देखा जा रहा है. चंदन राम दास 2007 में इस सीट से जीतकर पहली बार विधायक बने थे और उसके बाद से लगातार चार चुनावों में जीत का सेहरा उनके सिर ही बंधा.

दिवंगत विधायक के प्रति सहानुभूति को अपने पक्ष में भुनाने के लिए बीजेपी ने उनकी पत्नी पार्वती दास को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने उनके विरूद्ध बसंत कुमार को टिकट दिया है. कुमार ने 2022 में पिछला विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के टिकट पर लड़ा था और उपचुनाव से ऐन पहले आप का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है. बीजेपी और कांग्रेस के अलावा, समाजवादी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं.

उपचुनाव के नतीजों का सरकार पर कोई असर नहीं होगा
राज्य में बीजेपी दो-तिहाई बहुमत के साथ काबिज है इसलिए इस उपचुनाव के नतीजों का सरकार पर कोई असर नहीं होगा, लेकिन राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले धामी सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता पर विशेषज्ञ समिति का गठन, जबरन धर्मांतरण, नकल विरोधी और अतिक्रमण के विरूद्व कठोर कानून जैसे निर्णयों पर यह जनता की राय साबित होगा.

70 सदस्यीय राज्य विधानसभा में फिलहाल सत्ताधारी बीजेपी के 46, कांग्रेस के 19 और बहुजन समाज पार्टी के दो विधायक हैं. दो अन्य विधायक निर्दलीय है. एक सीट रिक्त है जिस पर उपचुनाव हुआ.

14:48 PM (IST)  •  08 Sep 2023

Bageshwar Bypoll Result 2023: चंदन दास के सपनों को पूरा करने का कार्य करेगी बीजेपी सरकार- सीएम धामी

बागेश्वर उपचुनाव जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता का आभार जताया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चंदन दास के सपनों को पूरा करने का कार्य बीजेपी सरकार करेगी.

14:23 PM (IST)  •  08 Sep 2023

Bageshwar Bypoll Result 2023

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ''धन्यवाद बागेश्वर! बाबा बागनाथ की पवित्र भूमि बागेश्वर की देवतुल्य जनता को भारतीय जनता पार्टी पर पुनः विश्वास जताने पर हृदयतल से आभार. यह विजय मातृशक्ति, युवाशक्ति और वरिष्ठजनों के भाजपा सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है. इस उपचुनाव में बागेश्वर विधानसभा की सम्मानित जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं पर मुहर लगाई है. राष्ट्रवाद, लोककल्याण एवं सुशासन को समर्पित यह ऐतिहासिक जीत बागेश्वर के चहुमुंखी विकास का नया अध्याय लिखेगी. बागेश्वर विधानसभा से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक श्रीमती पार्वती दास जी को उनके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं.''

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget