एक्सप्लोरर

Bageshwar Bypoll 2023: बागेश्वर उपचुनाव की जंग तेज, कांग्रेस नेता हरीश रावत ने संभाली कमान, कहा- 'इस बार खिलेगा बसंत'

Bageshwar By-Election 2023: बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस ने बसंत कुमार को उम्मीदवार बनाया है. उनका मुकाबला बीजेपी की पार्वती देवी है. हरीश रावत, बसंत कुमार के लिए चुनाव प्रचार करेंगे.

Uttarakhand Bypoll 2023: उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा सीट (Bageshwar Assembly Seat) पर 5 सितंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है. मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही बागेश्वर उपचुनाव की जंग तेज हो गई है. कांग्रेस (Congress) के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) 2 सितंबर तक बागेश्वर में ताबड़तोड़ जनसभाएं और चुनाव प्रचार करेंगे. बागेश्वर रवाना होने से पहले हरीश रावत ने अल्मोड़ा (Almora) में कांग्रेस की जीत का दावा किया.

हरीश रावत ने कहा कि बागेश्वर में कड़ी चुनावी टक्कर में इस बार बसंत खिलेगा. उत्तराखंड 2022 में जो परिवर्तन नहीं ला पाया, बागेश्वर उपचुनाव में इस परिवर्तन की शुरुआत होगी. बीजेपी के कुशासन को उखाड़ने के लिए बागेश्वर की जनता एक कदम आकर कांग्रेस को वोट देगी. गौरतलब है कि बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस ने बसंत कुमार को उम्मीदवार बनाया है. उनका मुकाबला बीजेपी की पार्वती देवी है. पार्वती देवी, पूर्व विधायक चंदन राम दास की पत्नी हैं. चंदन राम दास का इसी साल अप्रैल महीने में निधन हो गया था. इसके बाद बागेश्वर सीट खाली हुई थी.

8 सितंबर को आएगा बागेश्वर उपचुनाव का रिजल्ट

इसके अलावा बागेश्वर सीट पर एसपी से भागवती प्रसाद, उत्तराखंड क्रांति दल से अर्जन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भागवत कोहली चुनाव लड़ रहे हैं. गौरतलब है कि बागेश्वर विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को वोटिंग होगी. वहीं इसका रिजल्ट 8 सितंबर को आएगा. फिलहाल बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही इस सीट पर जीत का दावा कर रही है.

अजय भट्ट ने किया बीजेपी की जीत का दावा

हाल ही में केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा था कि बीजेपी बागेश्वर उपचुनाव के साथ ही उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट भी जीतेगी. उन्होंने कहा था कि जनता का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है. दिवंगत चंदन राम दास के कार्यकाल में बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में बहुत विकास कार्य हुए हैं, जो काम रह गए हैं, उन्हें प्रदेश सरकार पूरा करेगी.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand: मुख्यमंत्री आवास पर मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, मुस्लिम महिलाओं ने सीएम को बांधी राखी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर जमकर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे इन्हें कुछ नहीं दिख रहा'
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे कुछ नहीं दिख रहा'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget