एक्सप्लोरर

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा बधाणीताल, यहीं हुआ था भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह

पर्यटन की दृष्टि से ओझल रहा बधाणीताल अब धीरे-धीरे लोगों की पसंदीदा जगहों में शामिल हो रहा है. इस स्थान को टूरिस्ट प्लेस के रूप में विकसित करने के लिए योजना पर कार्य किया जा रहा है.

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में हर जगह की अपनी अनोखी विशेषता के साथ ही धर्म से जुड़ी अलग-अलग मान्यताएं हैं. देवभूमि में इन्हीं में से एक स्थान है बधाणीताल जो धार्मिंक मान्यताओं के साथ ही जैव विविधता को भी समेटे हुए है. रंग-बिरंगी मछलियों के लिए मशहूर बधाणीताल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए जिला प्रशासन कार्य योजना बनाने में जुट गया है. इस झील में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं. इस स्थान को टूरिस्ट प्लेस के रूप में विकसित करने के लिए योजना पर कार्य किया जा रहा है.

भगवान शिव और मां पार्वती का हुआ विवाह रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखंड के बांगर पट्टी में बधाणीताल स्थित है. इस ताल का नाम बधाणी गांव के नाम पर ही रखा गया है. ये ताल समुद्र तल से लगभग 2100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. धार्मिक मान्यता है कि ये भगवान त्रियुगी नारायण का सिद्ध स्थान है. त्रियुगी नारयण तीन शब्दों त्रि यानी तीन, युगी यानी युग और नारायण यानी भगवान विष्णु से मिलकर बना हुआ है. मान्यता है कि भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह रुद्रप्रयाग जिले के ही त्रियुगी नारयण स्थान पर हुआ था.

सुंदर है स्थान इस विवाह में भगवान विष्णु ने विशेष योगदान देते हुए उनके भाई का दायित्व निभाया था और अपनी नाभि से जलधारा निकालकर वहां एक कुंड का निर्माण किया था. ये कुंड आज एक ताल बन चुका है. इसे ही वर्तमान में बधाणीताल के नाम से जाना जाता है. इस क्षेत्र के इर्द-गिर्द सुरम्य पहाड़ियां, हरी-भरी मखमली बुग्याल, कई प्रजातियों के पुष्प और पक्षियों का कलरव सैलानियों को खूब भाता है.

मछलियों को पकड़ना वंचित है इस ताल की विशेषता है कि ये जल संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देता है. इस ताल में हिमालय में पाई जाने वाली अनेक प्रकार की मछलियां भी मिलती हैं. इन रंग-बिरंगी मछलियों को न तो कोई पकड़ता है और न ही कोई नुकसान पहुंचता है. यहां पर मछलियों को पकड़ना वंचित है. यहां मछलियों की सेवा भगवान त्रियुगी नारायण की सेवा करना माना जाता है. इन्हें नुकसान पहुचाना मतलब देवता को नुकसान पहुंचाना है.

लगातार बढ़ रही है पयर्टकों की आवाजाही अब तक पर्यटन की दृष्टि से ओझल रहा बधाणीताल अब धीरे-धीरे लोगों की पसंदीदा जगहों में शामिल हो रहा है. अधिक उंचाई पर होने के कारण बधाणीताल में सर्दियों में जमकर बर्फबारी भी होती है. बधाणीताल में पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग भी बर्फबारी का जमकर लुप्त उठाते हैं. बधाणीताल सुन्दर प्राकृतिक झील और झील में मिलने वाली रंग-बिरंगी मछलियों के लिए जाना जाता है, लेकिन अब तक प्रचार प्रसार की कमी के कारण ये क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि अदृश्य है. प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ ही सुरक्षित पर्यटक स्थल होने के कारण अब हर साल यहां पर पयर्टकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है.

तैयार की जा रही है कार्य योजना बधाणीताल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए जिला प्रशासन कार्य योजना तैयार कर रहा है. रुद्रप्रयाग के डीएम मनुज गोयल ने भी बधाणीताल झील का निरीक्षण कर कहा कि यहां पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं. पर्यटन और ग्राम्य विकास विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वो बधाणीताल को विकसित करने के लिए प्लान तैयार करें, ताकि इसे टूरिस्ट प्लेस के रूप में विकसित किया जा सके.

कैसे पहुंचे बधाणीताल अगर आप दिल्ली या देहरादून से चल रहे हैं तो ऋषिकेश होते हुए आपको रुद्रप्रयाग तक का सफर तय करना होगा. यहां से केदारनाथ मार्ग के एक मुख्य पड़ाव तिलवाड़ा तक पहुंचना होगा. तिलवाड़ा से जखोली ब्लॉक के मुख्य पड़ाव मयाली होते हुए आप बधाणीताल तक का सफर आराम से अपनी गाड़ी से तय कर सकते हैं. ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद यहां से वाहन के जरिए 60 किमी की दूरी पर बधाणीताल है.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड में सियासी उठापटक तेज, जेपी नड्डा और अमित शाह की हुई मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ेगी सपा, अखिलेश यादव ने बनाया जीत का प्लान, इन सीटों फोकस
UP में हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ेगी सपा, अखिलेश यादव ने बनाया जीत का प्लान, इन सीटों फोकस
खुला राम मंदिर ट्रस्ट का बही खाता! जानें एक साल में कितनी हुई कमाई और कहां हुआ खर्च?
खुला राम मंदिर ट्रस्ट का बही खाता! जानें एक साल में कितनी हुई कमाई और कहां हुआ खर्च?
'अज्ञात स्रोत से अर्जित आय अपराध की कमाई नहीं', इलाहाबाद हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'अज्ञात स्रोत से अर्जित आय अपराध की कमाई नहीं', इलाहाबाद हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप का पंचर टायर निकालते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत
कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप का पंचर टायर निकालते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget