एक्सप्लोरर

UP News: बदायूं में दो महिलाओं की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, कोल्ड स्टोर मालिक समेत 7 गिरफ्तार

Badaun Crime: बदायूं पुलिस ने उसहैत थाना क्षेत्र में दो महिलाओ की हत्या के मामले का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में कोल्ड स्टोर मालिक सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Badaun Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की बदायूं पुलिस (Badaun Police) ने कुछ दिनों पहले उसहैत थाना क्षेत्र (Ushait Police Station) में दो महिलाओं की हत्या के मामले का खुलासा किया है. दोनों महिलाओं की हत्या सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित राम कोल्ड स्टोर में ही की गई थी. हत्या के बाद आरोपियों ने शवों को उसहैत थाना क्षेत्र इलाके में फेंक दिया था. पुलिस नें गैंगरेप का प्रयास और हत्या के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है. 

बीते 4 जुलाई को बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के उसहैत थाना क्षेत्र में पुलिस को पॉलीथिन में लिपटा हुआ दो महिलाओं का शव मिला था. हत्या के बाद आरोपियों ने शवों के चेहरा बुरी तरह से बिगाड़ दिया था. जिससे पुलिस को इन शवों की शिनाख्त करना चुनौती बन हुआ था. पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त जिले के खेड़ा बुजुर्ग और शाहबाजपुर मोहल्ले के मुन्नी पत्नी शाकिर और रुखसाना पत्नी बब्लू के रूप में की. शवों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि दोनों महिलाओं की हत्या शहर स्थित राम कोल्ड स्टोर में की गई थी. 

कोल्ड स्टोर कर्मचारियों ने की थी गैंग रेप की कोशिश

पुलिस ने जांच के बाद जो तथ्य उजागर किये वो चौंकाने वाले थे. मृतका महिलाओं में से एक मुन्नी का कोल्ड स्टोर के एक कर्मचारी इब्ने हसन से नाजायज संबंध थे. वारदात के दिन इब्ने हसन महिला को कोल्ड स्टोर के एक कमरे में ले गया था, जहां वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. जिसका विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी. इसी दौरान कोल्ड स्टोर की एक अन्य महिला कर्मचारी रुखसाना नें यह सब देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया. ये देख कर आरोपियों ने रुखसाना की भी गला दबाकर हत्या कर दी. 

हत्या के बाद शव को मशीन चैंबर में डाला दिया

आरोपियों ने दोनों के शव मशीन रूम में लगी खिड़की खोलकर चेंबर में रख दिया, बाद में अंधेरा होने पर मशीन रूम में लगी खिड़की खोलकर चैंबर में रख दिये. इस वारदात को अंजाम के देने के बाद सभी आरोपी घर चले गए. इस हत्या के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जिसमें कोल्ड स्टोर का मालिक मयूर गुप्ता पुत्र रमेश कुमार भी शामिल है. पुलिस ने कोल्ड स्टोर मालिक मयूर गुप्ता को धारा 201 के तहत मुलजिम बनाया है. 

हत्या को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

इस संबंध में एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह ने बताया कि उसहैत थाना क्षेत्र इलाके में रोड किनारे दो अज्ञात महिलाओं की डेड बॉडी पॉलिथीन में लिपटी हुई मिली थी. महिलाओं की शिनाख्त राम कोल्ड स्टोर में आलू बीनने का कार्य करने वाली महिलाओं के रूप में हुई. पुलिस इन्वेस्टिगेशन के दौरान पता चला कि इसी कोल्ड स्टोर में इन महिलाओं के साथ 3 लोगों ने रेप का प्रयास किया. विरोध किए जाने पर उनकी हत्या कर दी गई और शवों को अमोनिया गैस के चेंबर में छुपा दिया. उसके बाद अभियुक्तों ने अगले दिन शवों को उसहैत थाना क्षेत्र इलाके में गुनाह छुपाने के उद्देश्य फेंकवा दिया. हत्या करने वाले और शवों को ठिकाने लगाने का प्रयास करने वाले कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: Seema Haider Love Story: पांच तस्‍वीरों से समझिए सचिन और पाकिस्‍तानी महिला सीमा हैदर के प्‍यार की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget