एक्सप्लोरर

Varanasi News: वाराणसी पहुंचे बाबा रामदेव ने कहा- भारत नाम से कोई परहेज नहीं, ज्ञानवापी मामले पर दी यह सलाह

UP News: बाबा रामदेव रविवार के दिन वाराणसी पहुंचे और उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच पूजा पाठ भी किया. उन्होंने ज्ञानवापी मामले को लेकर कहा कि न्यायालय जो भी फैसला करेगी उसका सम्मान करना चाहिए.

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर रही है. इसे लेकर रविवार को वाराणसी पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि ज्ञानवापी मामले को लेकर न्यायालय जो भी फैसला दे उसका सभी को सम्मान करना चाहिए. उन्होंने देश का नाम इंडिया बनाम भारत विवाद पर बोलते हुए कहा कि किसी को भारत से परहेज नहीं है.

दरअसल रविवार के दिन योग गुरु बाबा रामदेव वाराणसी पहुंचे थे. इस दौरान भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर, काशी कोतवाल काल भैरव और अन्नपूर्णा मंदिर में बाबा रामदेव ने दर्शन-पूजन किया. इस दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने काशी में बड़ा बयान देते हुए कहा कि 'हमारी सांस्कृतिक और विरासत के रूप में पहचानी जाने वाली सनातन की पहचान प्राचीन समय से है और भारत कहने में किसी को कोई परहेज नहीं होना चाहिए.'

सनातन संस्कृति हमारी पहचान

बाबा रामदेव के केंद्रीय कार्यालय से एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी पहुंचे बाबा रामदेव ने अनेक धर्म स्थलों पर दर्शन पूजन किया. इस दौरान उन्होंने वर्तमान समय में चल रहे इंडिया बनाम भारत नाम विवाद को लेकर अपनी राय स्पष्ट करते हुए कहा कि 'किसी को भी भारत कहने में कोई परहेज नहीं होना चाहिए. हमारे सनातन संस्कृति की पहचान प्राचीन समय से है, लेकिन अंग्रेजों ने गुलामी के समय हमारे देश को इंडिया नाम दे दिया था.'

न्यायालय का हो सम्मान

इस दौरान महीनों से चल रहे वाराणसी के ज्ञानवापी मामले को लेकर भी बाबा रामदेव ने स्पष्ट करते हुए कहा कि 'न्यायालय का जो कुछ भी निर्णय इस मामले पर आता है, सभी को उसका सम्मान करना चाहिए. यह मामला अभी न्यायालय में है, भारतीय प्राचीन संस्कृति और विरासत से जुड़े इस मामले में जो कुछ भी निर्णय न्यायालय का होगा वह सभी को स्वीकार होना चाहिए.' इसके अलावा काशी के विकास को सराहते हुए योग गुरु नें यह भी कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और सनातन धर्म मजबूत हो रहा है.'

इसे भी पढ़ें:

G20 समिट को लेकर अखिलेश यादव का तंज- 'विदेशी मेहमानों को छप्पन भोग परोसे, देशवासी 5 किलो अनाज...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget