एक्सप्लोरर

Bhagwan Bhairavnath: केदारनाथ से पहले पूजे जाते हैं भगवान भैरवनाथ, केदार घाटी के क्षेत्ररक्षक हैं बाबा भैरव

Baba Bhairavnath Dham: बाबा भैरवनाथ को केदारनाथ के रक्षक कहा जाता है. यहां के पुजारी का कहना है कि, किसी भी आपदा से पहले भैरवनाथ संकेत देते हैं.

Baba Bhairabnath in Kedar Valley: केदारनाथ आने वाले भक्त अक्सर बाबा केदार की ही पूजा-अर्चना करते हैं, लेकिन अधिकांश भक्तों को यह पता नहीं है कि केदार बाबा की पूजा-अर्चना से पहले केदारनाथ के क्षेत्र रक्षक भैरवनाथ की पूजा का विधान है. केदारनाथ धाम से आधा किमी दूर स्थित भैरव बाबा के कपाट जब तक नहीं खुलते हैं, तब तक केदार बाबा की आरती नहीं होती है और ना ही भोग लगता है. जब केदारनाथ धाम के कपाट बंद होते हैं और केदारनाथ में कोई नहीं रहता है तो भैरवनाथ ही सम्पूर्ण केदारनगरी की रक्षा करते हैं.

केदारनाथ की पूजा से पहले भैरवनाथ की होती है पूजा

बता दें कि, केदारनाथ मंदिर से आधा किमी की दूरी पर प्रसिद्ध भैरवनाथ का मंदिर स्थित है. केदारनाथ जाने वाले अधिकांश श्रद्धालु भैरवनाथ के दर्शनों को भी जाते हैं. केदारनाथ भगवान की पूजा-अर्चना से पहले भगवान भैरवनाथ की पूजा का विधान है. भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गददीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से जब बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सह डोली केदारनाथ धाम के लिये रवाना होती है तो उससे एक दिन पूर्व भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना की जाती है. भगवान केदार की डोली के केदारनाथ धाम पहुंचने के बाद मंदिर के कपाट तो खोले जाते हैं, लेकिन केदारनाथ की आरती और भोग तब तक नहीं लगता है जब तक भैरवाथ के कपाट न खोले जाय. भैरवनाथ भगवान के कपाट सिर्फ मंगलवार या फिर शनिवार को ही खोले जाते हैं. केदारनाथ के मुख्य पुजारी की ओर से ही भैरवनाथ की पूजा-अर्चना की जाती है. 

भैरवनाथ के कपाट खुलने के बाद भगवान केदरानाथ की आरती की जाती हैं

जब भैरवनाथ भगवान के कपाट खोले जाते हैं, उसके बाद ही भगवान केदारनाथ की आरती, श्रृंगार और भोग लगता है. इसके अलावा केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने से पहले भगवान भैरवनाथ के कपाट बंद किये जाते हैं.

भैरव बाबा देते हैं संकेत 

केदारनाथ के क्षेत्ररक्षक भैरवनाथ का कोई मंदिर नहीं है. यहां पर खुले आसमान में भगवान की मूर्तियां और शिला स्थापित हैं. केदारनाथ के मुख्य पुजारी बांगेश लिंग ने बताया कि जिस प्रकार केदारनाथ भगवान के दर्शन का अपना अलग महत्व है, ठीक उसी तरह भैरवनाथ के दर्शनों का भी है. यह एक सिद्ध स्थल है. केदारनाथ धाम में इतनी बड़ी आपदा आई थी, लेकिन भैरवनाथ को कहीं भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा था, बल्कि भैरव बाबा ने आपदा आने का संकेत पहले से दे दिया था. पुजारी के अनुसार जब भैरवनाथ की पूजा होती है तो हिमालय से हवाएं चलती हैं तो अचानक से केदारनाथ धाम का मौसम बदल जाता है.

ऊंचाई वाले स्थान पर बसे हैं

केदारनाथ की पूजा अर्चना करने से पहले भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना होती है और भोग लगता है. उन्होंने कहा कि, अष्ट भैरव के रूप में भैरवनाथ की पूजा-अर्चना की जाती है. इस स्थान पर योग ध्यान करने से सिद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

भैरवनाथ ऊंचाई वाले स्थान पर बसे हुये हैं. भैरवनाथ मंदिर से हिमालय के साथ ही सम्पूर्ण केदारनगरी का मनमोहन दृश्य देखा जा सकता है. केदारनाथ धाम में सरस्वती नदी को पार करने के बाद आधा किमी की दूरी पर भगवान भैरवनाथ विराजते हैं. प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में भक्त भैरवनाथ की पूजा-अर्चना के लिये पहुंचते हैं.

ये भी पढ़ें.

Uttarakhand Elections: यशपाल आर्य के कांग्रेस में जाने के बाद दलित वोट बैंक को लेकर सियासत तेज, जानें- समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget