एक्सप्लोरर

Azamgarh News: स्कूल का प्रिंसिपल कर रहा था बच्चों से अश्लील हरकत, पैरेंट्स की शिकायत पर केस दर्ज

UP News: आजमगढ़ के स्कूल प्रिंसिपल आफताब ने बच्चों से गंदी हरकत की. पुलिस ने अभिभावकों की तहरीर पर मामला दर्ज किया और आरोपी प्रिंसिपल से पूछताछ कर रही है.

Azamgarh Crime News: यूपी (UP) के आजमगढ़ (Azamgarh) में एक टीचर की हरकत ने शिक्षा जगत को शर्मसार किया है. आजमगढ़ के पल्हनी के सिधारी थाना क्षेत्र के कटघर सदर में स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रिंसिपल आफताब पर स्कूल के बच्चों ने लैंगिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है. इस संबंध में बच्चों के अभिभावकों ने सिधारी थाने में तहरीर भी दी है. अभिभावकों ने प्रिंसिपल आफताब पर आरोप लगाया है कि वह स्कूल के बच्चों के साथ गंदी हरकतें करता है.

अभिभावकों ने आरोप लगाया कि एक अक्टूबर को शासन के निर्देश पर स्वच्छता अभियान को लेकर विद्यालय खुला हुआ था. जब उनके बच्चे स्कूल गए तो आफताब ने उनके साथ गंदी हरकत की. शिक्षक के कृत्य को बच्चों ने अपने अभिभावकों को बताया. इसके बाद बड़ी संख्या में रविवार को अभिभावक स्कूल पहुंचे तो प्रधानाध्यापक आफताब अभिभावकों पर भड़क उठा और गालियां देते हुए उन्हें देख लेने की धमकी देने लगा. स्कूल में काफी देर तक हंगामा होता रहा. इसके बाद अभिभावक सिधारी थाने पहुंचे और प्रधानाध्यापक आफताब के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की.

आरोपी प्रिंसिपल हिरासत में

इस दौरान अभिभावकों ने और बच्चों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व भी यही शिक्षक इस तरह का कृत्य कर चुका है, लेकिन माफी मांगने के बाद इसे छोड़ दिया गया था. हालांकि, यह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. वहीं शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. 

कड़ी कार्रवाई की मांग की

सिधारी थाने पर बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे और उनके अभिभावक पहुंचे थे. इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, स्कूल के बच्चों और पूर्व छात्रों ने आरोप लगाया कि आरोपी प्रधानाध्यापक आफताब बच्चों के साथ काफी समय से लैंगिक शोषण कर रहा था. सभी ने प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. वहीं इस मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि स्कूल के बच्चों के अभिभावकों ने सिधारी थाने पर शिकायत की थी कि कंपोजिट विद्यालय कटघर के प्रिंसिपल आफताब द्वारा बच्चों के साथ अभद्रता की जाती है. 

रिमांड के लिए किया जाएगा कोर्ट में पेश

इस मामले में सीओ सिटी को जांच सौंपी गई. सीओ सिटी की जांच में आरोप सही पाए गए. इसके बाद सिधारी थाने में धारा 354, 294, 504 और पास्को एक्ट के साथ ही एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. शीघ्र ही आरोपी प्रिंसिपल को रिमांड के लिए कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा. 

Deoria Murder: 6 लोगों की हत्या से दहला देवरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य को भी मारी गोली, सीएम खुद कर रहे निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget