एक्सप्लोरर

सपा विधायक रमाकांत यादव की करोडों की संपत्ति कुर्क, जहरीली शराब कांड से जुड़ा है मामला

Azamgarh News: एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि रमाकांत यादव ने अपने गैंग के साथ मिलकर अवैध शराब निर्माण, लूट, हत्या, और अपहरण जैसे संगीन अपराधों के जरिए सम्पत्ति अर्जित की.

UP News: जेल में बंद और समाजवादी पार्टी के विधायक रामकांत यादव पर पुलिस-प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को आजमगढ़ में स्थानीय अधिकारियों ने बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की 23 करोड़ रुपये से अधिक की सम्पत्ति को कुर्क किया. कार्रवाई डीएम रविंद्र कुमार के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना अतरौलिया क्षेत्र के बसही असरफपुर गांव में की गई. इस दौरान एसपी ग्रामीण चिराग जैन और तहसीलदार कमल कुमार सिंह भारी पुलिस बल के सतह मौजूद रहे.

एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि यह कार्रवाई 2022 में थाना अहरौला के माहुल कस्बे में हुए जहरीली शराब कांड से जुड़ी है, इस घटना में सात लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य बीमार पड़ गए थे. मामले में रमाकांत यादव सहित 13 आरोपियों के नाम सामने आए थे. वर्तमान में रमाकांत फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं. पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक में गैंगचार्ट अनुमोदित कर रमाकांत समेत चार अन्य अपराधियों को गैंग में शामिल किया गया था.

अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्ति

एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि  रमाकांत यादव ने अपने गैंग के साथ मिलकर अवैध शराब निर्माण, लूट, हत्या, और अपहरण जैसे संगीन अपराधों के जरिए सम्पत्ति अर्जित की. राजस्व विभाग की जांच में पता चला कि रामकांत यादव ने  अपने पुत्रों अरुण, वरुण, ऋषिकांत, रजनीकांत, दोनों पत्नियों, और भांजे के नाम पर बसही असरफपुर में आवासीय, कृषि, और वाणिज्यिक भूमि खरीदी. इन संपत्तियों की कुल कीमत 23 करोड़ 42 लाख 81 हजार 400 रुपये है. सबसे बड़ी संपत्ति गाटा संख्या 981 (3.475 हेक्टेयर) है, जिसकी कीमत 16 करोड़ 33 लाख रुपये आंकी गई है.

58 संगीन मामले हैं दर्ज

यहां बता दें कि रमाकांत यादव के खिलाफ आजमगढ़ और जौनपुर के विभिन्न थानों में 58 आपराधिक मामले दर्ज हैं. जिनमें हत्या, अवैध शराब निर्माण, लूट, और अपहरण जैसे मामले शामिल हैं. रामकांत यादव की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गैंग को आईएस-133/2025 कोड के तहत अंतरराज्यीय गैंग के रूप में सूचीबद्ध किया गया है.

राजनीतिक गलियारों में चर्चा

विधायक रमाकांत यादव पूर्व में बीजेपी में भी रह चुके हैं और वर्तमान में सपा से फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. अब संपत्ति कुर्की ने राजनीतिक हलकों में चर्चा  गर्म कर दी है.जिसमें ये माना जा रहा है कि योगी सरकार में अभी और भी कड़ी कार्रवाई रमाकांत यादव के खिलाफ हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह
राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह
BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने
BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने
कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, ATS और डॉग स्क्वायड तैनात
कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, ATS और डॉग स्क्वायड तैनात

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget