एक्सप्लोरर

रिजल्ट से पहले सपा नेता धर्मेंद्र यादव का बड़ा दावा, बीजेपी के मिशन-80 पर दिया जवाब

UP Lok Sabha Exit Poll 2024: आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने बड़ा दावा किया है. साथ ही उन्होंने यूपी में बीजेपी के 80 सीट जीतने के दावे को सरासर नकार दिया है.

UP Lok Sabha Elections Exit Poll 2024: यूपी की 80 सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुका है. अब सबकी नजरें चार जून पर टिकीं हुई है, लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं. लोकसभा चुनाव के आखिरी सातवें चरण का मतदान खत्म होने के बाद सत्तारूढ़ बीजेपी को भारी बहुमत मिलते हुए दिखाया जा रहा है. इसे लेकर बीजेपी के अगुवाई और एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. अब आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आजमगढ़ की जनता समाजवादी पार्टी के साथ है. निश्चित रूप से आजमगढ़ से चुनाव जीतेंगे. साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश से समाजवादी गठबंधन कम से कम 60 सीट जीत रहा है. बीजेपी के 80 सीट जीतने के दावे को उन्होंने सरासर नकारा.

धर्मेंद्र यादव ने जीत लेकर किया बड़ा दावा 

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि 2024 की सरकार इंडिया गठबंधन की बनेगी, लेकिन उन्होंने प्रशासन के रवैया पर आशंका जाहिर की़. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से प्रशासन कार्य कर रहा है कहीं ना कहीं वह शशंकित कर रहा है, लेकिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मजबूती के साथ मतगणना केंद्रों पर रहेंगे और परिणाम समाजवादी पार्टी के पक्ष में होगा क्योंकि आजमगढ़ की जनता ने जिस तरह से समाजवादी पार्टी को उसने प्यार दिया उसे साफ तरीके से जाहिर है कि मैं आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करूंगा.

सुबह आठ बजे से होगी वोटों की काउंटिंग 

लोकसभा का चुनाव सात चरण में हुआ. आखिरी चरण का मतदान एक जून हो संपन्न हुआ. चार जून को नतीजे सामने आएंगे. जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं. प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के चाक चौबंद किए गए हैं. मतगणन केंद्र पर सुरक्षा को लेकर खास तैयारी की गई है. सुबह आठ बजे से वोटों की काउंटिंग होगी.

इनकी मौजूदगी में खोला जाएगा स्ट्रांग रूम की सील 

ईवीएम के मतों की गणना से पहले पोस्टल बैलेट, ईटीपीबी के मतों की गणना होगी. इन मतों की गणना समाप्त होने के बाद ही ईवीएम के मतों की गणना शुरू होगी और अंतिम वोट की गिनती तक जारी रहेगी. प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम की सील को खोला जाएगा. इसके बाद ही ईवीएम को मतगणना के लिए टेबल पर ले जाया जाएगा. इसके लिए अलग से कॉरिडोर बनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बहराइच में मासूम से रेप और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

डॉ, खुर्रम आलम नोमानी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से करीब 23 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. नोमानी को करीब 32 सालों का अनुभव है. इस दौरान कई ग्राउंड रिपोर्ट्स किए. 2003 में भारत नेपाल सीमा पर लड़कियों की खरीद फरोख्त पर सिद्धार्थनगर से ग्राउंड रिपोर्ट की. अबू  सलेम के पुर्तगाल से भारत प्रत्यर्पण के समय अबू सलेम के परिवार का इंटरव्यू सबसे पहले स्टार न्यूज़ पर प्रसारित की. 2004 के लोकसभा चुनाव से लेकर होने वाले सभी लोकसभा ,विधानसभा चुनाव  की ग्राउंड रिपोर्टिंग की. खुर्रम आलम नोमानी ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में पीजी डिप्लोमा किया. इसके बाद MA,PHD (हिन्दी) की डिग्री हासिल की. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget