एक्सप्लोरर

आजमगढ़: प्रभुनाथ यादव ने 20 वर्षों में बनवाए चार पासपोर्ट, लोकल इंटेलीजेंस की खुली पोल

UP News: आजमगढ़ जिले के प्रभु नाथ यादव ने 20 वर्षों में अलग अलग पते से चार पासपोर्ट बनवाकर पुलिस, लोकल इंटेलीजेंस के साथ साथ पासपोर्ट जारी करने वाली व्यवस्था में खामियों की पोल खोल कर रख दी है.

Azamgarh Fake Passport: आजमगढ़ जिले के रहने वाले प्रभु नाथ ने 20 वर्षों में अलग अलग पते से चार पासपोर्ट बनवाकर पुलिस, लोकल इंटेलीजेंस के साथ साथ पासपोर्ट जारी करने वाली व्यवस्था में खामियों की पोल खोल कर रख दी है. 1996 से लेकर 2016 तक इन 20 वर्षों में प्रभुनाथ यादव ने आजमगढ़ जिले से तीन और गोरखपुर जिले से एक पासपोर्ट जारी करवा लिया. इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पासपोर्ट सत्यापन और जांच के नाम पर किस तरह लापरवाही बरती गई.

प्रभु नाथ यादव ने आजमगढ़ जिले के तीन थाना क्षेत्र जीयनपुर, रौनापार और मुबारकपुर के साथ-साथ गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र से नाम पता के साथ अपने नाम और जन्मतिथि में परिवर्तन कर ये पासपोर्ट बनवाए हैं. प्रभु नाथ यादव इन पासपोर्ट के सहारे बैंकाक और थाईलैंड की यात्रा भी कर चुका है. प्रभु नाथ यादव के फर्जीवाड़े की पोल सोशल मीडिया से खुली. सोशल मीडिया के ट्विटर अकाउंट से आजमगढ़ पुलिस को किए गए ट्वीट में बताया गया कि प्रभु नाथ यादव ने चार पासपोर्ट बनवा रखे हैं. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने इस मामले की जांच जीयनपुर थाना क्षेत्र के लाटघाट पुलिस चौकी इंचार्ज जफर खान को सौपी.

जीयनपुर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी प्रभु नाथ यादव ने आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र रौनापार थाना क्षेत्र और मुबारकपुर थाना क्षेत्र के साथ गोरखपुर से भी पासपोर्ट जारी करवाया है. जांच के बाद इस मामले की पुष्टि होते ही जीयनपुर कोतवाली में इस मामले में प्रभु नाथ यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है. मुकदमा दर्ज करने के बाद  पुलिस ने शुक्रवार को प्रभुनाथ यादव पुत्र त्रिलोकी यादव निवासी मोहम्मदपुर कोंडरा थाना जीयनपुर को लाटघाट बाजार से  हिरासत में ले लिया है.

इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि, थाना जीयनपुर पर सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति ने चार पासपोर्ट बनवा लिए हैं. चारों पासपोर्ट अलग-अलग पते पर बनवाए गए हैं. इस शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच के लिए सीओ सगड़ी को निर्देशित किया गया. सीओ सगड़ी ने अपनी रिपोर्ट में आरोपी की पुष्टि की. इसके बाद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके पास जो पासपोर्ट थे उसे जब्त किया गया है, उनको निरस्त करने के लिए भेजा जा रहा है. आगे जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेशी छात्रों पर AMU ने की सख्त कार्रवाई, विवादित पोस्ट मामले में किया ब्लैकलिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
Embed widget