एक्सप्लोरर

बांग्लादेशी छात्रों पर AMU ने की सख्त कार्रवाई, विवादित पोस्ट मामले में किया ब्लैकलिस्ट

Aligarh Muslim University: एएमयू बांग्लादेशी छात्रों द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में एएमयू ने सख्त कदम उठाया है. आरोपी छात्रों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है.

Aligarh Muslim University: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने बांग्लादेशी छात्रों द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में सख्त कदम उठाया है. जिसके तहत सोशल मीडिया पर भारतीय नागरिकों को लेकर कहे गए अपशब्द कहने के मामले में यूनिवर्सिटी ने बांग्लादेशी छात्रों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है. जिसके बाद अब इन छात्रों को फिर कभी एडमिशन नहीं मिलेगा. 

दरअसल एएमयू में बांग्लादेशी छात्रों द्वारा सोशल मीडिया पर भारत के लोगों को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी. इन पोस्ट में इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ) पर प्रतिबंध, उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना और हिंदू महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां शामिल थीं. इस मामले को यूनिवर्सिटी ने बेहद गंभीरता से लिया है. जिसके बाद आरोपी दो छात्रों महमूद हसन और मोहम्मद शमी उल इस्लाम को ब्लैक लिस्ट किया गया और एक छात्र मोहम्मद आरिफ उल इस्लाम रफत को नोटिस जारी करते हुए अगली कक्षा में प्रवेश न देने का अल्टीमेटम दिया है. 

दोनों बांग्लादेशी छात्रों को ब्लैकलिस्ट किया
यूनिवर्सिटी द्वारा ब्लैकलिस्ट किए गए दोनों बांग्लादेशी छात्र भविष्य में कभी एएमयू में दाखिला नहीं ले सकते हैं. तीसरे छात्र मोहम्मद आरिफ को चेतावनी पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि अगर दोबारा ऐसी गलती हुई तो अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई की जाएगी. एएमयू प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई के बारे में दूतावास को भी अवगत करा दिया गया है.

इन तीनों छात्रों ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी जिसके खिलाफ यूनिवर्सिटी के ही छात्रों ने शिकायत की थी. शिकायत की जांच में तीनों छात्र दोषी पाए गए, जिसके बाद एएमयू ने तीनों छात्रों पर कड़ा एक्शन लिया है. एएमयू में बांग्लादेश के 36 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं. सोमवार को प्रॉक्टर कार्यालय पर छात्र नेता अखिल कौशल व हितेश मेवाड़ा ने धरना देकर बांग्लादेशी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई थी. हिंदू छात्र लगातार इन बांग्लादेशी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

यूनिवर्सिटी ने छात्रों को किया ब्लैकलिस्ट
शिकायत करने वाले छात्र अखिल कौशल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एएमयू प्रशासन द्वारा दो बांग्लादेशी छात्रों को प्रतिबंधित करने का फैसला सराहनीय है. हालांकि, उन्होंने इस बात पर असंतोष व्यक्त किया कि वर्तमान में पढ़ रहे छात्र को केवल परीक्षाएं देने की अनुमति दी गई है. अखिल कौशल का मानना है कि उसे भी तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय से निष्कासित किया जाना चाहिए. अगर तीसरे छात्र को भी प्रतिबंधित नहीं किया तो वो पीएम मोदी और सीएम योगी को चिट्ठी लिखकर शिकायत करेंगे. 

एएमयू के जनसंपर्क अधिकारी उमर सलीम पीरजादा ने कहा कि दो पूर्व बांग्लादेशी छात्रों को भविष्य में विश्वविद्यालय में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसके अलावा, वर्तमान में बीए (इकोनॉमिक्स) के एक छात्र को नोटिस जारी किया गया था. उसके उत्तर के आधार पर उसे केवल परीक्षाएं देने की अनुमति दी गई है, लेकिन भविष्य में उसे किसी भी कार्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

महाकुंभ में दस से ज्यादा भाषाओं में लगेंगे साइनेज, श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget