एक्सप्लोरर

Azamgarh News: छोटी सी बात को लेकर हुई बहस, प्रेमी ने गोली मारकर कर दी प्रेमिका की हत्या, फिर किया सुसाइड

Azamgarh Crime: सूचना के बाद मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल रूसिया और जीयनपुर कोतवाली पुलिस समेत आसपास के थाने की फोर्स पहुंच गई. साथ ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

Azamgarh News: आजमगढ़ (Azamgarh) में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर लाटघाट के पास स्थित रॉयल स्टार रेस्टोरेंट (Royal Star Restaurant) में प्रेमी प्रेमिका में नोकझोंक के बाद प्रेमी ने अपने पास मौजूद असलहे से प्रेमिका के सिर में गोली मार दी. इतना ही नहीं फिर प्रेमी ने रेस्टोरेंट के ही टॉयलेट में जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. वहीं पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है. साथ ही मामले की जांच में जुट गई है.

सूचना के बाद मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल रूसिया और जीयनपुर कोतवाली पुलिस समेत आसपास के थाने की फोर्स पहुंच गई. इसी के चलते पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है, साथ ही शव को कब्जे में ले लिया गया है. वहीं पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है ताकि पूरा मामला सामने आ सके.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रॉयल स्टार रेस्टोरेंट का है. बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका रोहुआर बैदौली स्थित मैना देवी कॉलेज (Maina Devi College) में पढ़ते थे. प्रेमिका बीटीसी की छात्रा थी जबकि प्रेमी विशाल पुत्र रामबचन निवासी जम्मनपुर लाटघाट जीयनपुर का निवासी था. वहीं छात्रा रौनापार थाना के चिलबिली की रहने वाली बताई जा रही है. 

फिलहाल दोनों के शव को औपचारिक कार्रवाई के बाद थाने में ले जाया गया है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों एक बाइक से घूम रहे थे, फिर दोनों रेस्टोरेंट में पहुंचे और कुछ खाया पिया. इसी दौरान किसी बात को लेकर बहस हो गई. जिसके बाद गुस्साए प्रेमी ने लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर टॉयलेट में जाकर आत्महत्या कर ली.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: 'हमारा आपका तो नहीं हो जाता, अपराधियों का होता है', एनकाउंटर पर बोले ओम प्रकाश राजभर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे
शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Embed widget