एक्सप्लोरर

Azamgarh News: बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के विरोध में धरना प्रदर्शन, धर्मगुरुओं की मांग अलग राष्ट्र बनाया जाए

UP News: आजमगढ़ में हिंदू रक्षा संघर्ष समिति ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन किया. हिंदू धर्मगुरुओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा की निंदा की.

Azamgarh News: आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट क्षेत्र में बुधवार को हिंदू रक्षा संघर्ष समिति के तत्वावधान में बांग्लादेश में हिंदू मठ मंदिरों पर हमले, तोड़फोड़ व महिलाओं बच्चियों संग दुष्कर्म, दुकानों में लूटपाट जैसी घटनाओं के विरोध में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. अपने संबोधन में यहां आए हिंदू व इस्कॉन तथा अन्य मठ मंदिरों से आए धर्माचार्यों ने बांग्लादेश में हिंदू धर्मावलंबियों पर अत्याचारों को मुखरता से उठाया. अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती ने मीडिया से कहा कि इतिहास ने देखा है कि हिंदुओं पर इस देश में कितना अत्याचार हुआ. जो लोग पूछते हैं कि कैसे हिंदू मठ मंदिर तोड़े गए और साजिश के तहत हिंदुओं का नरसंहार हुआ था, वह बांग्लादेश में देख सकते हैं कि ऐसे ही हुआ था.

उन्होंने यह भी कहा कि चाहे कश्मीर में हिंदुओं का सफाया हो या अन्य स्थान पर ये सब एक बार वही दोहराया जा रहा है. पूरे विश्व में 129 देश में बसे हिंदुओं को दिखाना होगा कि आज भारत में कैसे गांव-गांव में हिंदू एकजुट है. सभी जाति मत से ऊपर उठकर एकजुटता का परिचय दे रहा है. 1971 में बांग्लादेश की आजादी के समय जिस प्रकार से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और तत्कालीन सेनाध्यक्ष सैम मानेकशॉ के बीच वार्तालाप में युद्ध के समय को लेकर चर्चा हुई थी और तत्कालीन सेना अध्यक्ष ने कहा था कि आपको युद्ध लड़ना है कि जीतना है, यह तय कर लीजिए. तब तत्कालीन सरकार ने युद्ध जीतने की बात कही थी वही स्थिति आज भी है.

हम समय तय करने के पक्ष में नहीं
 सरकार इस मामले में पूरी तरीके से गंभीर है, मोदी सरकार निश्चित रूप से इस मामले में कदम उठाएगी. लेकिन हम समय तय करने के पक्ष में नहीं हैं. सरकार ही समय तय करे कि कब कैसे क्या कार्रवाई करनी है. वहीं उन्होंने कहा कि आज बांग्लादेश में एक करोड़ 20 लाख हिंदू हैं. जब इजरायल 55 लाख लोगों के लिए एक अलग देश बन सकता है तो बांग्लादेश में जहां हिंदुओं की बहुत संख्या है. उसको भी हिंदू राष्ट्र घोषित करना चाहिए. वही भारत के मुसलमान के लिए अलग देश के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि पहले ही जब बंटवारा हो रहा था तब 23 परसेंट मुसलमान के लिए 30% भूमि दे दी गई थी. जिनको अलग राष्ट्र में रहने की इच्छा है. वह पाकिस्तान में चले जाएं.

जिला प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को नामित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष  सहजानंद राय, भाजपा जिला अध्यक्ष आजमगढ़ श्री कृष्ण पाल, जिला अध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, श्री बड़ा गणेश मंदिर के महंत राजेश मिश्रा, महंत श्याम नारायण दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और हिंदू संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, चंद्रशेखर आजाद बोले- 'मैं तो कहता हूं कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget