एक्सप्लोरर

Azamgarh News: लालगंज DSP पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज, रिश्वत लेते पकड़े गए थे सिपाही और होमगार्ड, जानें- पूरा मामला

UP News: रंगे हाथ पकड़े गए सिपाही उमेश ने पूछताछ में सीओ लालगंज हितेंद्र कृष्ण का नाम लिया था. सिपाही उमेश के बयान को आधार बनाते हुए एंटी करप्शन की टीम ने मुकदमा दर्ज कराया है.

UP News: आजमगढ़ में पुलिस उपाधीक्षक लालगंज की मुश्किलें बढ़ गई हैं. एंटी करप्शन की टीम ने भ्रष्टाचार के मामले में सीओ हितेंद्र कृष्ण को भी नाजमद आरोपी बनाया है. सिधारी पुलिस ने सीओ हितेंद्र कृष्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस उपाधीक्षक लालगंज कार्यालय में मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की थी. सिपाही और होमगार्ड 15 हजार नकद घूस लेते रंगे हाथों  पकड़े गए थे. देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर निवासी सूरज ने भ्रष्टाचार निवारण टीम से शिकायत की थी. फरियादी ने बताया था कि मुकदमे से नाम हटाने के नाम पर सीओ लालगंज कार्यालय में तैनात सिपाही उमेश और होमगार्ड राजेश ने 15 हजार रुपये की मांग की है.

एंटी करप्शन की टीम ने दर्ज कराया मुकदमा

शिकायत का संज्ञान लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने सीओ कार्यालय में मंगलवार को धावा बोल दिया. आरोपियों को शिकंजे में कसने के लिए जाल बिछाया जा चुका था. एंटी करप्शन की टीम सिपाही उमेश और होमगार्ड राजेश को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़कर सिधारी थाने लेकर आई. सिधारी थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत कराया गया. एफआईआर में सिपाही उमेश और होमगार्ड राजेश के साथ सीओ हितेंद्र कृष्ण का भी नाम शामिल है. भ्रष्टाचार निवारण टीम आजमगढ़ के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सिधारी थाने में तहरीर दी गई है.

लालगंज पुलिस उपाधीक्षक की बढ़ी मुसीबत

रंगे हाथ पकड़े गए सिपाही उमेश ने पूछताछ में सीओ लालगंज हितेंद्र कृष्ण का नाम लिया है. उसने बताया कि सीओ हितेंद्र कृष्ण के कहने पर राजेश का मुकदमे से नाम निकालने के लिए 15 हजार रुपये की मांग की थी. सिपाही उमेश के बयान को आधार बनाते हुए पुलिस उपाधीक्षक लालगंज हितेंद्र कृष्ण भी नामजद किए गए हैं. हितेंद्र कृष्ण के साथ सिपाही उमेश और होमगार्ड राजेश पर भी मुकदमा दर्ज कराया गया है. प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जाएगी. सबूत और तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी. 

RLD-BJP Alliance: जयंत चौधरी से जुड़े सवाल पर चुप्पी साध गए अखिलेश यादव, कहा- आगे हम इस पर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget