एक्सप्लोरर

Azamgarh By Election: बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली ने आजमगढ़ से भरा नामांकन, डिंपल यादव को लेकर सपा को दी बड़ी चुनौती

Azamgarh By Election 2022: बसपा प्रत्याशी शाह आलम ने आज आजमगढ़ उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया. इस दोरान उन्होंने सपा को भी ये चुनौती दी.

Azamgarh By Election 2022: आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव (Azamgarh Bypolls) के नामांकन के चौथे दिन बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj Party) के घोषित उम्मीदवार शाह आलम (Shah Alam) उर्फ गुड्डू जमाली (Guddu Jamali) ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर तीन सेट में नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने के बाद शाह अलाम ने कहा कि इस बार उपचुनाव में बीएसपी की जीत होगी. बसपा के कार्यकर्ताओं समर्थकों और बसपा की विचारधारा से जुड़े लोगों पर पूरा भरोसा है. 

बसपा प्रत्याशी को जीत को लेकर बड़ा दावा

गुड्डू जमाली ने विधानसभा चुनाव एआईएमआईएम के टिकट पर लड़ा था. चुनाव हारने के बाद वो फिर से बीएसपी में शामिल हुए हैं. जब उनसे इसे लेकर सवाल किया गया तो गुड्डू जमाली ने कहा कि मेरा जन्म ही बसपा में हुआ है. मेरी आत्मा बसपा में बसती है. विधानसभा चुनाव के दौरान AIMIM से मिले सहयोग पर उन्होंने धन्यवाद दिया. बसपा उम्मीदवार को 2014 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, इसके जवाब में में उन्होने कहा कि उस समय बड़े पैमाने पर गुंडागर्दी, बूथ कैपचरिंग और प्रशासनिक दखलअंदाजी हुई थी जिस कारण से मुझे हार मिली थी. 

UP news: लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की वर्कशॉप छोड़ अचानक दिल्ली लौटीं प्रियंका गांधी, जानिए वजह

सपा को दी ये बड़ी चुनौती

गुड्डू जमाली ने कहा कि 2014 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे. एटा-इटावा, मैनपुरी से कई हजार लोग मुलायम सिंह को जिताने आए थे. अगर धांधली नहीं होती तो मेरी जीत निश्चित थी. आजमगढ़ को सपा का गढ़ कहा जाता है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बार सपा का भ्रम टूट जाएगा और मैं तो गुजारिश करूंगा कि डिंपल जी चुनाव लड़े या उनके परिवार का कोई ऐसा सदस्य चुनाव लड़ ले, जिससे बाद में ये न कहा जा सके कि प्रत्याशी कमजोर था.

बसपा का फिर से उदय होने का दावा

बसपा उम्मीदवार ने कहा कि उपचुनाव में मुस्लिम समाज विधानसभा जैसी गलती नहीं करेगा, क्योंकि विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समाज ने एक तरफा वोटिंग समाजवादी पार्टी के पक्ष में की जबकि उनकी बिरादरी के लोगों ने ही बीजेपी को वोट कर दिया. इसलिए अब मुस्लिम समाज के लोग सपा के बहकावे में आने वाले नहीं हैं. उन्होंने दावा किया कि आने वाला समय बसपा का है, बसपा का पहला सांसद आजमगढ़ से था और इस बार भी उपचुनाव में जीत दर्ज करके पार्टी का नया उदय होगा. उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार प्रदेश में बनाएगी.

आपको बता दें कि बसपा उम्मीदवार गुड्डू जमाली ने जहां आज नामांकन दाखिल कर दिया तो वहीं समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी की घोषणा तक नहीं की है. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget