एक्सप्लोरर

Azamgarh: लापता 8 वर्षीय बच्ची की शौचालय के सेप्टिक टैंक में लाश मिलने से सनसनी, शव का कराया जा रहा पोस्टमार्टम

Azamgarh News: आजमगढ़ में आज एक व्यक्ति के शौचालय के नवनिर्मित सेप्टिक टैंक में बालिका की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. बच्ची 9 मार्च से लापता थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Azamgarh Crime News: आजमगढ़ के सिधारी थाना के मितौलीपुर में शुक्रवार को दिन में 12 बजे बालिका की लाश सड़क किनारे एक व्यक्ति के शौचालय के नवनिर्मित सेप्टिक टैंक में मिलने से सनसनी मच गई. बताया जा रहा है कि 8 वर्षीय अलीशा पुत्री संजय निषाद 9 मार्च को शाम को करीब 6 बजे बच्चों के साथ खेल रही थी. उसी बीच अचानक से लापता हो गई थी. देर रात तक जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी. घटना के दिन भी आधी रात तक पुलिस ने बच्चे की खोजबीन की थी. लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ था. पुलिस ने बाद में गुमशुदगी दर्ज कर ली थी. 10 मार्च को पुलिस चुनाव की ड्यूटी में ही व्यस्त थी. 11 मार्च को पुलिस दलबल के साथ गांव में पहुंची और बच्ची की तलाश में घर-घर अभियान चलाया गया.

सेप्टिक टैंक में मिली लाश

राजा निषाद के घर के बाहर सड़क किनारे ऊंचाई पर बने सेप्टिक टैंक को जब चेक किया गया तो उसमें बच्ची की लाश बरामद हो गई. सेप्टिक टैंक को 4 बांस और 2 सीमेंट की खाली बोरी से ढका गया था. सेप्टिक टैंक उपयोग में नहीं था और उसमें पानी भरा हुआ था. घटनास्थल बच्ची के घर से करीब 25 मीटर दूर था. बालिका का शव बरामद होते ही मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ ही डॉग स्क्वायड भी पहुंचा और खोजबीन में पुलिस लगी रही. परिजनों ने किसी पर भी आरोप नहीं लगाया था. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामले में जांच की जा रही है. अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल और सीओ सिटी सिद्धार्थ तोमर भी मौके पर पहुंच कर जांच किए.

UP Election 2022: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सौंपा इस्तीफा

शव का कराया जा रहा पोस्टमार्टम

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.

UP Election Result 2022: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ली चुनाव में हार की जिम्मेदारी, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण बिल गिरा तो अपर्णा यादव ने जलाया सपा-कांग्रेस का झंडा, कहा- देश माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरा तो अपर्णा यादव ने जलाया सपा-कांग्रेस का झंडा, कहा- देश माफ नहीं करेगा
Basti News: सलाखों के पीछे भेजे गए बच्चे को तंदूर में झोंकने वाले जल्लाद, रसगुल्ला मांगने पर था फेंका
सलाखों के पीछे भेजे गए बच्चे को तंदूर में झोंकने वाले जल्लाद, रसगुल्ला मांगने पर था फेंका
नोएडा में मजदूरों के आंदोलन के बाद एक्शन में श्रम विभाग, 20 कंपनियों के ठेकेदारों को भेजा नोटिस
नोएडा में मजदूरों के आंदोलन के बाद एक्शन में श्रम विभाग, 20 कंपनियों के ठेकेदारों को भेजा नोटिस
यूपी के मजदूरों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी दरों में किया संशोधन
यूपी के मजदूरों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी दरों में किया संशोधन

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hormuz Crisis: 'अमेरिका ने नाकेबंदी नहीं हटाई तो...', होर्मुज में जहाजों की छूट के बाद ईरान ने फिर दी ट्रंप को धमकी
'अमेरिका ने नाकेबंदी नहीं हटाई तो...', होर्मुज में जहाजों की छूट के बाद ईरान ने फिर दी ट्रंप को धमकी
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
दिल्ली: CR पार्क डबल मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में की बाप-बेटे की हत्या
दिल्ली: CR पार्क डबल मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में की बाप-बेटे की हत्या
IPL 2026 में RCB के टिकट की कालाबाजारी, कीमत 15 से 19 हजार; कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार
IPL 2026 में RCB के टिकट की कालाबाजारी, कीमत 15 से 19 हजार; कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार
क्या नहीं बनेगी 'हेरा फेरा 3'? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'शायद हमारे बूढ़े होने तक....'
क्या नहीं बनेगी 'हेरा फेरा 3'? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'शायद हमारे बूढ़े होने तक....'
Iran-US War: तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
सिर्फ 15 हजार की लागत और 1 लाख की कमाई, टमाटर की खेती ने कर दिया कमाल
सिर्फ 15 हजार की लागत और 1 लाख की कमाई, टमाटर की खेती ने कर दिया कमाल
Territorial Army Recruitment 2026: 161 पदों पर भर्ती, रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए मौका, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
161 पदों पर भर्ती, रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए मौका, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
Embed widget