एक्सप्लोरर

आजमगढ़: बिजली कनेक्शन की जांच करने गई टीम पर हमला, कर्मचारियों से मारपीट, थाने में हंगामा

आजमगढ़: बिजली विभाग की टीम चोरी से बिजली का उपभोग करने और बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटने पहुंची. इस दौरान विद्युत कर्मियों ने दलित बस्ती में कई लोगों को चोरी से विद्युत का उपभोग करते हुए पकड़ा.

UP News: आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर गांव के काफी संख्या में ग्रामीण निजामाबाद थाने पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता और छेड़खानी का आरोप लगाया. वहीं विद्युत विभाग की टीम द्वारा छह लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी गई है.

खुदादादपुर दलित बस्ती में रविवार को विद्युत विभाग की टीम चोरी से बिजली का उपभोग करने और बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटने के लिए पहुंची. इस दौरान विद्युत कर्मियों ने दलित बस्ती में कई लोगों को चोरी से विद्युत का उपभोग करते हुए पकड़ा. इस दौरान कुछ लोगों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के बीच हाथा-पाई हो गई. विद्मुतकर्मियों ने डॉयल 112 पर घटना की सूचना देते हुए  पुलिस को बुला लिया. 

मौके पर पहुंची पुलिस बस्ती के सोनू और सर्वेश नामक युवक को लेकर थाने आई. इसके बाद दलित बस्ती के लोग थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया. दलित बस्ती की महिलाओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाया. बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की कोई बात नहीं है हम लोगों ने केवल जितने भी बिजली बकाएदार हैं उनको चेतावनी देकर उनके बिजली कनेक्शन को काटा है. 

आगरा में कुमार विश्वास ने कहा- 'बेटियों को दोस्त बनाएं, कोई और कंधा देगा तो बेटी सूटकेस में...'

क्या बोली पुलिस
कर्मचारियों ने कहा कि बिल काफी लंबा बकाया था. हम लोगों को ऊपर से आदेश था कि लंबे बकाएदारों का कलेक्शन काट दिया जाए. बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटने और चोरी से बिजली का उपयोग करने वालों के ऊपर जब हमने कार्रवाई शुरू की तो वहां कुछ लोग विद्युत कर्मियों के साथ हाथापाई करने लगे. इस मामले पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि बिजली विभाग की टीम जेई मोहम्मद यासीन के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चला रही थी.

एसपी ने कहा कि जिनका बकाया था उनका कनेक्शन काटने की कार्रवाई विद्युत विभाग द्वारा की जा रही थी. इस दौरान जेई के साथ अभद्रता और टीम के साथ मारपीट की गई. इस मामले में पुलिस ने सभी का मेडिकल कराया है. जेई की तहरीर पर 6 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है. आगे अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget