एक्सप्लोरर

आगरा में कुमार विश्वास ने कहा- 'बेटियों को दोस्त बनाएं, कोई और कंधा देगा तो बेटी सूटकेस में...'

Agra News: कवि कुमार विश्वास की इन दिनों आगरा में रामकथा चल रही है. कुमार विश्वास ने राम कथा के दूसरे दिन 19 जनवरी रविवार को ऐसा कुछ  कह दिया जिसकी वजह से वह एक बार फिर चर्चाओं मे हैं.

Kumar Vishwas News: कवि कुमार विश्वास एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चाओं में हैं. उत्तर प्रदेश स्थित आगरा में राम कथा के दौरान रविवार को कवि कुमार विश्वास ने ऐसा कुछ कह दिया जिससे वह सुर्खियों में आ गए हैं. रामकथा के दूसरे दिन कवि कुमार विश्वास ने कहा कि, 'मैं अक्सर बच्चियों से अक्सर कहता हूं कि जो  पिता से अपना दुख कह सकती हैं, उनका कोई गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता. सभी पिता से कहता हूं कि बेटियों को दोस्त बनाएं, उनको कंधा दीजिए. नहीं तो कोई और कंधा दे देगा. इसके बाद बेटी सूटकेस में 36 टुकड़ों में मिलेगी.’

दरअसल रविवार, 19 जनवरी को उत्तर प्रदेश के आगरा में राम कथा का आयोजन हुआ था, इस दौरान कवि कुमार विश्वास ने देशभर के पैरेंट्स को सलाह दी. कथा के दौरान कुमार विश्वास ने ये भी कहा कि, 'मैं ये सब कह देता हूं, इसलिए सीमापार से धमकी मिलती है. आजकल बच्चे छोटी-छोटी बातों पर सुसाइड कर लेते हैं. आईफोन नहीं दिलाया तो सुसाइड कर लिया, आईआईटी में फेल हुए तो सुसाइड कर लिया. यह सब इसलिए है क्योंकि उन्हें अपने आप पर भरोसा नहीं है. मां-बाप पर, दोस्त पर भरोसा नहीं है.'

बयानों के कारण पहले भी चर्चाओं में रहे हैं कुमार विश्वास
कवि कुमार विश्वास ने आगरा में चल रही राम की कुछ तस्वीरें भी अपने एक्स हैंडल शेयर की हैं. स्वीरें शेयर कर कुमार विश्वास ने लिखा कि, "कल आगरा में अपने-अपने राम ऊर्जा-सत्र के प्रथम दिवस पर हज़ारों की संख्या में उपस्थित होकर हमारे राघवेंद्र सरकार के गुण-स्तवन की सार्थकता को शतगुणित करने के लिए आप सभी आस्थावानों का अनंत आभार. द्वितीय दिवस पर आप सबकी सपरिवार उपस्थिति पुनः प्रार्थित व प्रतीक्षित है."

इससे पहले कवि कुमार विश्वास ने मेरठ में एक कार्यक्रम में कहा था कि, "अपने बच्चों को सीता जी के बहनों और भगवान राम के भाइयों के नाम बताते रहिए. कही ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम रामायण हो लेकिन आपकी श्रीलक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए." हालांकि कुमार विश्वास के इस बयान को टीएमसी सांसद शत्रुघन सिन्हा से जोड़कर देखा गया था.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में एक राष्ट्र, एक चुनाव की गूंज, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाए फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत

Embed widget