एक्सप्लोरर

आजमगढ़ में मामली विवाद पर दो पक्षों के बीच मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे, 4 लोग घायल

Azamgarh News: पुलिस का कहना है कि मामला रोड एक्सीडेंट का लग रहा है. जिसमें दो वाहन आपस में टकरा गए थे. जिसको लेकर विवाद हुआ था, दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं दी गई है.

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ में बुधवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. आरोप है कि इस दौरान लाठी डंडे के साथ ही धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया गया, जिसमें एक युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया जबकि 3 अन्य लोगों भी घायल हुए हैं. इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक बुरी तरह घायल दिख रहा है और उसके सिर से खून बह रहा है. कहा जा रहा है कि पुलिस के सामने ही उसे पीटा गया लेकिन, किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की. 

ये घटना के शहर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर की है. घटना में घायल आकाश सिंह ने बताया कि कि उनके गांव कम्हेनपुर में नौरंग सिंह और राजेश सिंह के बीच कुछ महीनों पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद से विरोधी पक्ष के मौसी के लड़के अजित सिंह मौके की तलाश में थे. बीती शाम को अजित को मौका मिल गया और उन्होंने अपने साथियों के साथ आकाश और उसके भाई आजाद सिंह को घेर लिया और उनसे मारपीट की. आरोपियों ने उनसे सोने की चेन और सोने की अंगूठी भी छीन ली. 

आपसी रंजिश की बात से इनकार
इस मारपीट में आजाद सिंह बुरी तरह लहूलुहान हो गया, उसके सिर में चोट आई है. वहीं दूसरी पक्ष के अजित सिंह ने बताया कि उनके बीच पुरानी रंजिश जैसा कोई मामला नहीं है. वो अपनी दुकान पर मौजूद था तभी आकाश और आजाद एक मुर्गा लादे पिकअप चालक को मारते-पीटते उसकी दुकान के सामने आ गए. जब उसने अपनी दुकान के सामने झगड़ा करने से मना किया तो आकाश और आजाद ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें उनका पड़ोसी भी घायल हुआ है. 

एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया मामला रोड एक्सीडेंट का पता चल रहा है. जिसमें दो वाहन आपस में टकरा गए थे. इसी को लेकर विवाद हुआ था. फिलहाल दोनों पक्षों से अभी तक तहरीर नहीं मिली है. इस घटना में दोनों पक्ष से दो-दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

इस मामले में दोनों पक्षों के राजनीतिक दलों से भी जुड़े होने की बात सामने आई है. दोनों पक्ष अलग-अलग सियासी दलों से जुड़े बताए जा रहे हैं. जिसके बाद ये मामला हाई प्रोफाइल हो गया है.

'लाल सलाम वालों को धक्का देकर बाहर करना है', झारखंड की धरती पर गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget