एक्सप्लोरर

Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस ने पूर्व फौजी की हत्या का किया खुलासा, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

UP News: आजमगढ़ पुलिस ने पूर्व फौजी की हत्या का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Azamgarh Murder Case: आजमगढ़ की शहर कोतवाली पुलिस ने पटखौली निवासी राजेश पाठक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में 33 वर्षीय रविंद्र सिंह उर्फ संतोष सिंह पुत्र वीर बहादुर सिंह निवासी लखुवा प्रधानपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया हाल पता आजमगढ़, 46 वर्षीय हरिकेश चौहान पुत्र सूर्यनाथ चौहान निवासी शेखपुरा थाना कोतवाली आजमगढ़, 20 वर्षीय मोहम्मद फैसल पुत्र अब्दुल मन्नान निवासी आर्य नगर थाना जीयनपुर व 22 वर्षीय विजय सिंह उर्फ बंटी पुत्र चंद्रभूषण सिंह निवासी खेमऊपुर थाना सिधारी का नाम शामिल है.

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा मुताबिक, अभियुक्त रविन्द्र सिंह उर्फ संतोष सिंह उर्फ साधू सिंह ने पूछताछ पर बताया कि राजेशचन्द्र पाठक से मैंनें 15 लाख रूपये उधार लिया था और अपने साथी हरिकेश चौहान को भी 15 लाख रूपये उधार दिलवाया था. जिसका 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह ब्याज दिया करता था. कुछ दिनों से ब्याज न दे पाने के कारण राजेश चन्द्र पाठक मुझे व हरिकेश चौहान को पैसा वापस करने के लिए डराते धमकाते थे. बीच बीच में घर जाकर भी भला बुरा कहते थे.

आरोपी के मुताबिक इस बात को उसने अपने भांजे भोला सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह उर्फ पिंकी निवासी हरसिंह पुर थाना जीयनपुर व उसके दोस्त चन्द्रभूषण सिंह उर्फ चन्दू पुत्र रामआशीष सिंह निवासी हरसिंहपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को बतायी. इसी बात को लेकर हमलोगों नें मिलकर राजेशचन्द्र पाठक को रास्ते से हटाने की योजना बनायी.

हत्या कर नहर में फेंकी थी लाश
आरोपी के मुताबिक दिनांक 7 फरवरी 2025 को योजना के तहत उन्होंने राजेश चन्द्र पाठक को फोन से प्लाट दिखाने के लिए उकरौड़ा बुलाया. जहाँ पूर्व योजना के तहत भोला सिंह, चन्द्रभूषण सिंह उर्फ चन्दू अपने साथी मोहम्मद फैसल पुत्र अब्दुल मन्नान निवासी आर्यनगर थाना जीयनपुर आजमगढ़ व विजय सिंह उर्फ बन्टी सिंह पुत्र स्व0 चन्द्रभूषण सिंह निवासी खेमउपुर थाना सिधारी आजमगढ़ के साथ ब्रेजा कार से उकरौड़ा प्लाट स्थल पर पहुँचे. जहाँ राजेशचन्द्र पाठक को पैसा गिनने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया और गाड़ी को लेकर जीयनपुर की तरफ जाते समय रास्ते में कार में ही चन्द्रभूषण सिंह उर्फ चन्दू , भोला सिंह व मोहम्मद फैसल ने मिलकर नायलान की  रस्सी से राजेशचन्द्र पाठक का गला घोटकर मार दिया और शव को जीयनपुर मोहम्मदाबाद बार्डर के हरदूपुर नहर में फेंक दिया.

ये भी पढ़ें: Firozabad News: फिरोजाबाद में हर्ष फायरिंग के दौरान महिला को लगी गोली, BJYM नेता पर केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget