एक्सप्लोरर

Azam Khan News: ईद पर जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे आजम खान, 4 मई को जमानत अर्जी पर होगी सुनवाई

Azam Khan Latest News: सपा नेता आजम खान को लेकर यूपी से बड़ी खबर सामने आई है. ईद पर आजम खान जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान (Azam Khan) को लेकर गुरुवार को बड़ी खबर सामने आई है. जेल से बाहर ईद मनाने की सपा नेता आजम खान की उम्मीदों पर पानी फिर गया. अब ईद पर आजम खान जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे. जेल में ही आजम खान की ईद मनेगी. सपा नेता की जमानत अर्जी पर 4 मई को फिर से सुनवाई होगी.

यूपी सरकार ने खेला कानूनी दांव

यूपी सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा कि आजम की जमानत पर उसे कुछ नए तथ्य पेश करने हैं, नए तथ्यों को पेश करने के लिए कोर्ट से मोहलत मांगी है.

यूपी सरकार की इस अर्जी को हाईकोर्ट ने मंजूर किया. यूपी सरकार के नए पक्ष जानने के लिए आजम खान की जमानत अर्जी पर अब अगले 4 मई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.

 जजमेंट रिजर्व होने के बावजूद कोर्ट फिर से सुनवाई करेगी. जजमेंट रिजर्व होने के 5 महीने बाद हाईकोर्ट फिर से सुनवाई करेगी. 4 दिसंबर 2021 को सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना जजमेंट रिजर्व कर लिया था. कई महीने बीतने के बावजूद जजमेंट नहीं आने पर आजम खान की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में इसी हफ्ते अंतरिम बेल की अर्जी दाखिल की गई थी. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने से पहले ही यूपी सरकार ने कानूनी दांव खेला है.

4 मई को जस्टिस राहुल चतुर्वेदी की बेंच में फिर से सुनवाई होगी. दोबारा सुनवाई होने की वजह से जेल में ही आजम खान की ईद मनेगी. इससे जेल से बाहर ईद मनाने की सपा नेता आजम खान की उम्मीदों पर पानी फिर गया.

सपा नेता आजम खान इन दिनों सीतापुर जेल में बंद हैं. आजम खान सिर्फ एक मामले में ही जेल में बंद हैं. कुल दर्ज 87 मुकदमों में से आजम खान को 86 में जमानत मिली हुई है.

इसे भी पढ़ें: 

UP Politics: बलिया में बुलडोजर कार्रवाई पर भड़कीं बीजेपी विधायक केतकी सिंह, कहा- अगर घर गिरा देते तो मैं खुद...

Azamgarh News: आजमगढ़ के प्रतिष्ठित स्कूल की 29 बसें फिटनेस जांच में फेल, एआरटीओ ने दी ये चेतावनी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget