एक्सप्लोरर

आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, पशु चोरी मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए गवाहों ने की शिनाख्त

Azam Khan News: सपा नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही. यतीमखाना प्रकरण में पशु चोरी के मामले में आजम खान की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिनाख्त कराई गई.

Azam Khan News: समाजवादी पार्टी की सरकार में सबसे कद्दावर मंत्री रहे आजम खान के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं. यतीमखाना प्रकरण में पशु चोरी के मामले में गवाहों ने उनकी शिनाख्त कर ली है, जिसके बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं. रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में उनके विरुद्ध कई मामले चल रहे हैं इन्हीं में से एक बकरी, भैंस और अन्य पशु चोरी के मुकद्दमे में आजम खान की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई. आईए आपको बताते हैं कि ये पूरा मामला क्या है. 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई आजम खान की शिनाख्त

यूपी में सरकार बदलने के बाद से ही रामपुर की शहर सीट से विधायक और सपा के दिग्गज नेता आजम खान कानूनी गिरफ्त में आते चले गए. उन पर 100 से अधिक मामले दर्ज हुए. वर्तमान समय में वो लगभग 2 साल से अधिक समय से सीतापुर की जेल में बंद है. वहीं उनसे जुड़े कई मुकदमों में रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई जारी है. इन्हीं में से शहर कोतवाली अंतर्गत यतीमखाने से जुड़े पशु चोरी के मुकदमे भी हैं. इसी मुकदमें में आजम खान की वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए गवाहों से शिनाख्त करवाई गई. जबकि इसी मामले में जमानत पर रिहा हो चुके अन्य आरोपियों की कोर्ट में हाजिरी के समय इसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाया गया. 

सरकारी वकील ने कही ये बात

सरकारी वकील अरुण प्रकाश सक्सेना के मुताबिक एमपी एमएलए कोर्ट सेक्शन कैडर रामपुर के समक्ष दो मामले विचाराधीन थे. जिसमें साक्ष्य के लिए गवाह तलब किए गए थे. दोनों मामले यतीमखाने से संबंधित प्रकरण में गवाह पेश हुए. दोनों गवाहों ने अपने मुकदमों में जो F.I.R लिखाई है उसका समर्थन करते हुए बयान किया मुलजिमान की शिनाख्त की. उन्होंने ये भी बताया कि उनके जो मकान तोड़े गए उस स्थान पर मोहम्मद आजम खान के कहने पर उनका आरपीएस स्कूल बनाया गया है. 

गवाहों ने की आजम खान की पहचान

गवाहों ने बताया कि वहां पर उनके घर थे और जानवर बांधे जाते थे. जिसके बाद उनकी जमीन को जबरन खाली करवा लिया गया और जानवर खोल दिए गए थे. जिनमें से कुछ जानवरों की बाद में पुलिस ने रिकवरी भी की थी. वादी मुकदमा ने बताया है कि घटना के समय कौन-कौन लोग मौके पर फोर्स के साथ और भीड़ के साथ आए थे. बुलडोजर के उनके मकान तोड़े गए. घटना से 2 दिन पहले मोहम्मद आजम खान वहां का मुआयना करके गए थे. उन्होंने कहा था ये जगह मुझे खाली चाहिए, मुझे स्कूल बनाने हैं. 

सीतापुर की जेल में बंद हैं आजम

सरकारी वकील ने बताया इस मामले में आरोपी आज़म खान जेल में बंद हैं. उनकी शिनाख्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई और बाकी मुलजिम जो जमानत पर रिहा हैं वो अदालत में हाजिर हुए और उनकी शिनाख्त करवाई गई. 

ये भी पढ़ें-

Petrol-Diesel Price Today: यूपी में आसमान पर पहुंची तेल की कीमतें, जानिए बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में चला बुलडोजर, हिस्ट्रीशीटर भाईयों के कब्जे से मुक्त कराई 1 करोड़ रुपये की जमीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget