एक्सप्लोरर

UP News: बयान दर्ज कराने के लिए फिर अदालत नहीं पहुंचे आजम खान, खराब तबीयत का दिया हवाला

Azam Khan News: सपा नेता आजम खान दो मामलों में शुक्रवार को रामपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में 313 सीआरपीसी के तहत उन्हें अपना बयान दर्ज कराना था, लेकिन आजम परिवार कोर्ट में गैर हाजिर रहा.

Azam Khan Cases: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) एक बार फिर बयान दर्ज कराने के लिए रामपुर कोर्ट (Rampur MP-MLA Court) नहीं पहुंचे. उनके वकील ने आजम खान की खराब तबीयत की वजह से अपने मुवक्किल के कोर्ट पहुंचने पर असमर्थता जताई. वकील ने कोर्ट में मेडिकल लगा कर डॉक्टर की ओर से 6 मार्च तक आराम करने की सलाह का हवाला देते हुए राहत की मांग की, जिसे स्वीकारते हुए कोर्ट ने इस मामले में 6 मार्च की तारीख दे दी. 

6 मार्च को बयान दर्ज कराने के निर्देश

सपा नेता आजम खान से संबंधित दो मामलों में शुक्रवार को रामपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में 313 सीआरपीसी के तहत उन्हें अपना बयान दर्ज कराना था, लेकिन आजम परिवार रामपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में गैरहाजिर रहा. आजम खान की तरफ से उनके वकील ने कोर्ट में हाजिर माफी प्रार्थना पत्र दिया. आजम खान के वकील ने मेडिकल लगाते हुए कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें 6 मार्च तक आराम करने की सलाह दी है, जिसे स्वीकारते हुए कोर्ट ने  6 मार्च की तारीख दे दी. यानी अब आजम खान को बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र और हेट स्पीच मामले की अग्रिम कार्रवाई के तहत 313 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज किए जाएंगे. कोर्ट ने आजम परिवार को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर 6 मार्च को बयान दर्ज कराने के लिए एक बार फिर आदेशित किया. 

आजम खान इन दो मामलों में हैं आरोपी 

इस संबंध में अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि दो पत्रावली शुक्रवार को 313 के तहत तय थी. एक मुकदमा अपराध संख्या 130/19 आजम खान के भड़काऊ भाषण से संबंधित थी, जिसमें मोहम्मद आजम खान अभियुक्त हैं. वहीं, दूसरा मुकदमा अपराध संख्या 4/19 के तहत दर्ज है, जिसमें आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान और पत्नी तंजीम फातिमा अभियुक्त हैं. 

दोनों मामलों में दर्ज कराने थे बयान

दोनों मुकदमों में शुक्रवार को 313 सीआरपीसी के तहत सुनवाई होनी थी. इस दौरान अभियुक्तों को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होने के लिए पूर्व में आदेशित किया गया था, लेकिन उनकी तरफ से हाजिर माफी प्रार्थना पत्र लगा दिया गया. इसके बाद न्यायालय ने 6 तारीख की तिथि नियत करते हुए उनको अनिवार्य रूप से 313 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए कहा है. एक मामला 4/19 के तहत अब्दुल्ला आजम के 2 जन्म प्रमाण पत्र वाला थाना गंज से संबंधित है. वहीं, दूसरा 130/19 भड़काऊ भाषण से संबंधित थाना शहजाद नगर में दर्ज है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सपा पर हमलावर नजर आए बसपा विधायक उमाशंकर सिंह, जातीय जनगणना को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget