एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा पर हमलावर नजर आए बसपा विधायक उमाशंकर सिंह, जातीय जनगणना को लेकर कही ये बात

UP News: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि हम समाजवादी पार्टी की तरह जाति जनगणना कराने के नाम पर माहौल खराब करने, लोगों में अनर्गल द्वेष पैदा करने, हाउस डिस्टर्ब करने का काम नहीं करते हैं.

UP News: बसपा विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह (Umashankar Singh) शुक्रवार को सदन में सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमलावर नजर आए. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को सभी दलों से हाउस में समर्थन लेने की नौबत कहां से आ गई. यह तो खुद पूर्ण बहुमत की सरकार में थे इन्हें कौन रोक रहा था जाति जनगणना कराने से, यह तो मुख्यमंत्री थे. अब सिर्फ पॉलीटिकल माइलेज लेने के लिए ऐसा काम कर रहे हैं. हमारी पार्टी का स्पष्ट मत है कि जातीय जनगणना हो लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ की जाए, इसके लिए केंद्र सरकार को आगे आना चाहिए.

बसपा विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी का नारा है कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी. हम समाजवादी पार्टी की तरह जाति जनगणना कराने के नाम पर माहौल खराब करने, लोगों में अनर्गल द्वेष पैदा करने, हाउस डिस्टर्ब करने का काम नहीं करते हैं.

समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला
उमाशंकर सिंह ने उन कामों का ज़िक्र करके भी सपा पर निशाना साधा जिन्हें अखिलेश यादव अपनी सरकार का बताते हैं. उमाशंकर सिंह ने कहा कि सिर्फ लखनऊ को ही देख लीजिए बाकी शहरों की बाद में बात करेंगे. पूरे लखनऊ में जितने काम दिखाई दे रहे हैं, आज इन्वेस्टर सम्मिट हो या कोई भी इवेंट हो, लोग बाहर से आते हैं, वह केवल बसपा कार्यकाल में हुए कामों को दिखाते हैं. 1090 चौराहा देख लीजिए. इकाना स्टेडियम को अखिलेश अपना बताते हैं लेकिन कौन नहीं जानता कि इतनी बड़ी जमीन मायावती ने एक्वायर की. स्टेडियम के नाम से दो बार टेंडर भी किया लेकिन बिड कम आयी तो हमने पारदर्शिता के लिए तीसरी बार टेंडर का प्लान किया लेकिन तब तक नोटिफिकेशन लग गया और हम बिड नहीं कर पाए.

इसी के साथ उमाशंकर सिंह ने कहा कि जनेश्वर मिश्र पार्क पर आ जाइए, यह काशीराम उद्यान था. इतनी जमीन अगर सपा को मिल गई होती तो इनके इतने बिल्डर साथी हैं उन सब में प्रसाद बांट दिया होता क्योंकि यह लखनऊ की सबसे प्राइम जगह है इतनी जमीन मिलने पर यह पार्क बनाते भला? ये तो पार्क के विरोधी थे कुछ अपना भी बताइए. इनका सिर्फ एक काम है जेपीएनआईसी जो आज भी अधूरा है. प्रदेश में जो आज निर्बाध बिजली मिल रही है, वह भी बसपा की देन है, क्योंकि उस समय जो एमओयू हुए थे उसकी वजह से आज बिजली का इतना प्रोडक्शन हो रहा है. प्रदेश के ऊर्जा मंत्री तक इस बात को मानते हैं. बसपा के समय लगे प्लांट है जो आज प्रोडक्शन दे रहे बसपा ने ग्राउंड पर काम किया है वह इनकी तरह ढिंढोरा नहीं पीटती बल्कि ग्राउंड पर काम करती है. 

यह भी पढ़ें:-

Fatehpur News: 'जैसी नीयत हराम की...नहीं बचेंगे दोषी', योगी के मंत्री राकेश सचान पर साध्वी निरंजन का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget