एक्सप्लोरर

Hate Speech Case: आजम खान के खिलाफ हेट स्पीच मामले में आज आ सकता है फैसला, दोनों पक्षों की बहस हुई पूरी

Azam Khan News: 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खां का भाषण वायरल हुई था, जिसमें उन्होंने सीएम को कातिल बताते हुए और तत्कालीन जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों के विरुद्ध बयान दिया था

Azam Khan Hate Speech: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान (Azam Khan) के खिलाफ हेट स्पीच (Hate Speech Case) मामले में आज 14 जुलाई शनिवार को अदालत अपना फैसला सुना सकती है. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी हो गई है. ये मामला साल 2019 का है जब लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election ) के दौरान शहजाद नगर थाना क्षेत्र के धमोरा में आजम खान पर हेट स्पीच (Hate Speech) देने का आरोप लगा था. 

2019 के लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी और मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने एकसाथ मिलकर लड़ा था. उस समय आजम खान रामपुर संसदीय सीट से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी थे. चुनाव प्रचार के दौरान आजम खां की जनसभा का एक भाषण सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री को कातिल बताते हुए और तत्कालीन जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों के विरुद्ध बयान दिया था. 

हेट स्पीच मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी

इस वीडियो के सामने आने के बाद एडीओ पंचायत अनिल चौहान ने थाना शहजाद नगर में आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. मुकदमे की विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था. आजम खान इस मुकदमें में फिलहाल जमानत पर चल रहे हैं. इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है. इससे पहले हुई सुनवाई में दोनों पक्षों की ओर से अपनी सारी दलीलें पेश की जा चुकी है, जिसके बाद अदालत ने कोर्ट 15 जुलाई की तिथि फैसले के लिए नियत की थी. इस बात की संभावना है कि कोर्ट इस मुकदमे में फैसला सुना सकती है. 

आपको बता दें कि इससे पहले एक अन्य ऐसे ही मामले में कोर्ट ने आजम खान को तीन साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता चली गई थी. जिसके बाद उनकी वाई श्रेणी की सुरक्षा को भी हटा लिया गया था,लेकिन अब इस संयोग की समझिए कि आज एक और हेट स्पीच मामले में कोर्ट फैसला सुना सकती है और एक दिन पहले ही एक बार फिर से उनकी सुरक्षा को बढ़ाकर वाई श्रेणी का कर दिया गया है. जबकि मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा समेत दूसरे बीजेपी नेताओं की सुरक्षा में कमी की गई है.

ये भी पढे़ं- Mango Festival: लखनऊ में आम महोत्सव का उद्घाटन, तस्वीरों में देखें 725 से ज्यादा आमों की वैरायटी
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget