एक्सप्लोरर

एक और मुश्किल में फंसे आजम खान, अमर सिंह के खिलाफ कही थी ये बात

अमर सिंह ने मुकदमा 17 अक्टूबर 2018 को गोमती नगर थाने में दर्ज कराया था। जिसके बाद अब इस मुकदमे की विवेचना रामपुर पुलिस को सौंपी गई है। आजम खान के बयानों पर उन्होंने खुद की और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए मानहानि की बात भी कही थी।

रामपुर, एबीपी गंगा। सपा सांसद आजम खान पर एक बार फिर मुसीबतों के बादल मंडराने लगे हैं। अगस्त 2018 की 23 तारीख को एक न्यूज चैनल पर आजम खान के साक्षात्कार के दौरान उनके द्वारा दिए गए बयानों पर लखनऊ में थाना गोमती नगर में राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने आजम खान के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने गोमती नगर थाने में धारा 153a, 153b ,295a,500 व 506 में मुकदमा दर्ज कराया था।

अमर सिंह की शिकायत के मुताबिक आजम खान ने टीवी इंटरव्यू में पूछे गए सवाल पर कहा था कि 'हमारे देश में उस दिन दंगे बंद हो जाएंगे जिस दिन अमर सिंह और इन जैसे लोगों को परिवार सहित मार दिया जाएगा और इनकी बहू-बेटियों को तेजाब में गलाया जाएगा।'

अमर सिंह ने कहा कि आजम खान ने यह सब कहकर हिंदू-मुस्लिम दंगे की बात उठाई है। वह चाहते हैं कि इस तरह के दंगे हमारे देश में हों और उन दंगों में मेरे जैसे लोगों को परिवार सहित मारा जाए। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया है कि आजम खान इस तरह के दंगे करवाते रहते होंगे जिसके चलते उन्होंने यह सब कहा है।

एक और मुश्किल में फंसे आजम खान, अमर सिंह के खिलाफ कही थी ये बात

आजम खान के बयानों पर उन्होंने खुद की और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए मानहानि की बात भी कही थी। अमर सिंह ने यह मुकदमा 17 अक्टूबर 2018 को गोमती नगर थाने में दर्ज कराया था। जिसके बाद अब इस मुकदमे की विवेचना रामपुर पुलिस को सौंपी गई है। क्योंकि, रामपुर के अजीम नगर थाना क्षेत्र में आजम खान की जौहर अली यूनिवर्सिटी है जहां यह इंटरव्यू लिया गया था इसीलिए रामपुर पुलिस को इस मामले की विवेचना सौंपी गई है।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया एक मुकदमा जो थाना गोमती नगर लखनऊ में अक्टूबर 2018 में पंजीकृत हुआ था जिसकी विवेचना हो रही थी, जिसमें सांसद रामपुर (आजम खान) द्वारा किसी टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया गया था। उसके आधार पर यह मुकदमा लखनऊ में पंजीकृत हुआ था। विवेचना में पाया गया कि यह इंटरव्यू जौहर विश्वविद्यालय रामपुर में दिया गया था इस आधार पर वह अभियोग जनपद रामपुर को ट्रांसफर हुआ है। विवेचना में जो साक्ष्य आएंगे उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई करके माननीय न्यायालय को रिपोर्ट सबमिट कर दी जाएगी।

एक और मुश्किल में फंसे आजम खान, अमर सिंह के खिलाफ कही थी ये बात

अधिकारी ने बताया कि मुकदमा रामपुर सांसद मोहम्मद आजम खान के इंटरव्यू के आधार पर किया गया था। यह मुकदमा राज्यसभा सांसद अमर सिंह द्वारा कराया गया था। मुकदमे की विवेचना लखनऊ में हो रही थी। विवेचना में पाया गया कि इंटरव्यू रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी में दिया गया है दिया गया है, इसी आधार पर यह विवेचना यहां आई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget