एक्सप्लोरर

मुर्गी और बकरी चोरी केस में आजम खान को मिली राहत, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर सात जनवरी तक लगाई रोक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 13 मुकदमों में आजम को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को सात जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। अदालत ने यूपी सरकार से इस बात पर खास तौर पर जवाब देने को कहा है कि आखिर कई मामलों में चार साल बाद केस क्यों दर्ज किया गया।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। मुर्गी और बकरी चोरी समेत बीजेपी नेत्री व फिल्म एक्टर जयाप्रदा के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी के मामले में रामपुर के सपा सांसद आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बार फिर बड़ी राहत मिल गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इन दोनों मामलों समेत 13 मुकदमों में आजम को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को सात जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है।

अदालत ने बुधवार को इन मामलों में यूपी सरकार द्वारा दिए जवाब से असंतुष्टि जताई है और उसे चार हफ्ते के अंदर नया हलफनामा दाखिल करने को कहा है। अदालत इस मामले में सात जनवरी को फिर से सुनवाई करेगी। अदालत ने यूपी सरकार से इस बात पर खास तौर पर जवाब देने को कहा है कि आखिर कई मामलों में चार साल बाद केस क्यों दर्ज किया गया। मामले की सुनवाई जस्टिस यशवंत वर्मा की बेंच में हुई।

आजम खान की तरफ से बुधवार को अदालत में एक बार फिर से यह दलील दी गई कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे सियासी बदले की भावना से दर्ज किये गए हैं और हकीकत से इनका कोई लेना देना नहीं है। आजम खान के जिन 13 मुकदमों में बुधवार को हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक बढ़ाई है, उनमें सात रामपुर के यतीमखाने से जुड़े हैं।

मुर्गी और बकरी चोरी केस में आजम खान को मिली राहत, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर सात जनवरी तक लगाई रोक

इन्हीं में से एक मामला मुर्गी और बकरी चोरी का है, जबकि कुछ मामले लोकसभा चुनावों के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के हैं। इनमें से एक मामला चुनाव के दौरान जयाप्रदा के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी से भी जुड़ा हुआ है। आजम खान से जुड़े तीन मामलों में बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget