एक्सप्लोरर

SP National Convention: कोलकाता में सपा अधिवेशन में नहीं पहुंचे आजम खान और शफीकुर्रहमान बर्क, जानें क्यों बनाई दूरी?

UP Politics: समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन कोलकाता में शुरू हो गया है लेकिन इसमें सपा नेता आजम खान और सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के शामिल नहीं होंगे, जिसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

Samajwadi Party Meeting: समाजवादी पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज कोलकाता (Kolkata) में शुरू हो गई है. इस बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) और रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) समेत तमाम पार्टी के सदस्य और पदाधिकारी पहुंच गए हैं. सपा की ये बैठक दो दिन चलेगी, जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) और बीजेपी (BJP) के खिलाफ नए गठबंधन को लेकर चर्चा की जाएगी. माना जा रहा है कि सपा अध्यक्ष इस बैठक से ही 2024 की तैयारियों को तेज धार देंगे.   

समाजवादी पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनने के बाद कोलकाता में ये बैठक हो रही है, इस बैठक में सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों समेत तमाम पदाधिकारी शामिल होंगे. लेकिन सपा के दिग्गज नेता आजम खान और सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क कोलकाता में हो रहे इस अधिवेशन में शामिल नहीं होंगे. माना जा रहा है कि आजम खान खराब स्वास्थ्य होने की वजह से अधिवेशन में नहीं जा रहे हैं वहीं संभल लोकसभा सीट से सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की वजह से इस अधिवेशन में हिस्सा नहीं लेंगे.

आजम खान और शफीकुर्रहमान बर्क नहीं होंगे शामिल 

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी को रोकने के लिए रणनीति बनाने के लिए सपा का ये राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है, जिसमें पार्टी अपनी आगे की रणनीति तय करेगी. ऐसे में अधिवेश और भी अहम हो जाता है, ये अधिवेशन 18 और 19 मार्च को चलेगा, लेकिन इसमें आजम खान और शफीकुर्रहमान बर्क के शामिल नहीं होने पर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. हालांकि मुरादाबाद से सपा सांसद डॉ एसटी हसन इसमें शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं. 

2024 को लेकर बनेगी रणनीति

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को ही चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ कोलकाता पहुंच गए थे, जहां उन्होंने दोपहर को सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इसके बाद अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद सपा अध्यक्ष ने कहा कि 2024 में कांग्रेस अपनी भूमिका तलाश कर रही है. सबको मिलकर काम करना है. केसीआर, ममता बनर्जी, नीतीश कुमार और एमके स्टालिन सभी गठबंधन की कोशिश कर रहे हैं. इस प्रयास के सफल होने की पूरी उम्मीद है. सपा की आज की बैठक में भी इस पर चर्चा होगी. 

ये भी पढ़ें- UP News: बिजलीकर्मियों की हड़ताल से यूपी में जबरदस्त बिजली संकट, ओबरा ताप बिजली घर पूरी तरह ठप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget