एक्सप्लोरर

Electricity Crisis: बिजलीकर्मियों की हड़ताल से यूपी में जबरदस्त बिजली संकट, ओबरा ताप बिजली घर पूरी तरह ठप

Electricity Workers Strike in UP: हड़ताली कर्मचारियों का दावा है कि ओबरा ताप बिजली घर पूरी तरह ठप हो गया है. 200-200 मेगावॉट क्षमता की ओबरा ताप बिजली घर की पांचों इकाइयां अब बंद हो गई हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश में बिजलीकर्मियों की हड़ताल का प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर जबरदस्त असर दिखाई दे रहा है. कर्मचारियों की हड़ताल से यूपी की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है. यूपी के कई जनपदों में बत्ती गुल हो गई है. लखनऊ, कानपुर, आगरा, देवरिया, शामली, अमेठी समेत कई जनपदों में पहले ही दिन बिजली का संकट खड़ा हो गया वहीं कई जगहों पर बत्ती गुल होने की वजह से उद्योग और छोटे कारखाने का काम ठप हो गया है. हड़ताली कर्मचारियों ने दावा किया है कि ओबरा ताप बिजली घर पूरी तरह ठप हो गया है. 

यूपी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असरहड़ताली कर्मचारियों ने दावा किया है कि ओबरा ताप बिजली घर पूरी तरह ठप हो गया है. 200-200 मेगावॉट क्षमता की ओबरा ताप बिजली घर की पांचों इकाइयां अब बंद हो गई हैं, आम लोगों तक पहुंचने लगा है. कई जगहों पर घंटों से बिजली गुल है.  जिसके बाद यहां का उत्पादन शून्य हो गया है. यही नहीं ओबरा,अनपरा और पारीछा में 2410 मेगावाट उत्पादन की जगह महज 139 मेगावाट बिजली पैदा हो रही हैं, जिससे यूपी में जबरदस्त बिजली संकट खड़ा हो गया है. 

कई जनपदों में बिजली व्यवस्था चरमराई

राजधानी लखनऊ में हड़ताल के पहले दिन से ही इसका असर दिखने लगा है. कई जगहों पर घंटों बिजली कटौती हो रही है.आगरा में मुख्य अभियंता कार्यालय पर बिजली कर्मचारियों का धरना चल रहा है. यहां के ग्रामीण इलाकों में फॉल्ट होने से बिजली नहीं मिल रही है जिससे आम लोग परेशान है. हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि अगले आदेश तक उनका धरना इसी तरह जारी रहेगा. वहीं शामली में भी बीती रात से बत्ती गुल हो गई है. यहां पर रात 11 बजे से शहर की बत्ती गुल है. अमेठी की बात करें तो यहां भी हड़ताल की वजह से विद्युत व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है. यहां आधे जिल में बिजली गुल है जिसके बाद पॉवर हाउस पर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है. देवरिया का भी यही हाल है, यहां के अधिकांश मोहल्ले में बिजली की सप्लाई नहीं हो रही है.

ऊर्जा मंत्री ने दी हड़तालियों को चेतावनी 

वहीं दूसरी तरफ ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने हड़ताली कर्मचारियों को चेताया कि लाइन में फॉल्ट करने वालों और सप्लाई बाधित करने वालों पर आकाश-पाताल से खोजकर कार्रवाई की जाएगी. ऊर्जा मंत्री ने ऐसे कर्मचारियों पर रासुका लगाने की भी चेतावनी दी है. मंत्री का दावा है कि राज्य में बिजली आपूर्ति नियंत्रण में है. प्रदेश में चार-पांच हजार सरप्लस बिजली है.

हाईकोर्ट ने जारी किया अवमानना का नोटिस 

इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की भी एंट्री हो चुकी है. कोर्ट ने विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के नेताओं को अवमानना का नोटिस जारी किया है और 20 मार्च को कोर्ट में तलब किया है. 

ये भी पढ़ें-  Varanasi News: काशी आएंगे PM Modi, शंख ध्वनि और ढोल नगाड़े के बीच गुलाब की पंखुड़ियों से होगा पीएम का स्वागत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget