एक्सप्लोरर

कोर्ट में पेश हुए आजम खां और अब्दुल्ला आजम, इन मामलों में तय हुए आरोप

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर मंगलवार को सपा सांसद कोर्ट में पेश हुये. इसके अलावा जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर चार्ज फ्रेम किये गये.

मुरादाबाद: पूर्व मंत्री एवं सपा सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की मंगलवार दोपहर मुरादाबाद के एमपी- एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेशी हुई. पिता-पुत्र को कड़ी सुरक्षा में सीतापुर जेल से लाकर मुरादाबाद कोर्ट में पेश किया गया. छजलैट प्रकरण और अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भी पिता-पुत्र की पेशी हुई.

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का लगा था आरोप

जनवरी वर्ष 2008 में छजलैट थाने में पूर्व मंत्री व सपा सांसद आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, अमरोहा के विधायक महबूब अली, हाजी इकराम कुरैशी, नईमउल हसन, मनोज पारस के अलावा सपा नेता राजकुमार प्रजापति, डीपी यादव, राजेश यादव समेत अन्य कई सपाइयों के खिलाफ रोड जाम करने, हंगामा करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया गया था. इस मामले में कोर्ट में पेश न होने पर आजम खां के खिलाफ एक अन्य मामला भी दर्ज किया गया था.

जयाप्रदा पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

आज इन तीन मामलों में आज़म खान और उनके बेटे की मुरादाबाद के एडीजे 5 की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेशी हुई. दो मामले छजलैट थाने वाले जो हैं, उनमें आज चार्ज फ्रेम हुए अब इसकी सुनवाई की अगली तारीख 4 फरवरी लगी है. इसके अलावा 30 जून 2019 को आजम खां, अब्दुल्ला आजम व सपा सांसद डॉ. एसटी हुसैन समेत सात सपाइयों के खिलाफ मुरादाबाद के कटघर थाने में जयप्रदा पर आपत्तिजनक टिपप्णी करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था . जिसकी जांच बाद में रामपुर के सिविल लाइंस थाने को दे दी गयी थी. मुरादाबाद में एक कार्यक्रम में अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी.

4 फरवरी को अगली सुनवाई

इस मामले में आज़म खान की रिमांड पर सुनवाई होनी थी. इन तीनों मामलों में मंगलवार को आजम खां व अब्दुल्ला आजम को कड़ी सुरक्षा के बीच एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेशी हुई. छजलैट थाने से जुड़े दोनों मामलों में आज चार्ज फ्रेम हो गए हैं, अब इसकी अगली सुनवाई 4 फरवरी को होगी. जयप्रदा वाले मामले में सुनवाई 8 फरवरी को होगी. फ़िलहाल आज़म खान और उनके बेटे को पुलिस सीतापुर जेल के लिए लेकर रवाना हो गई है.

ये भी पढ़ें.

मेरठ: तेंदुए की आहट से इलाके में दहशत, असफल साबित हो रहे हैं वन विभाग के प्रयास

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget