एक्सप्लोरर

Azam Khan News: 27 महीने बाद रामपुर पहुंचे सपा विधायक आजम खान, 1989 की घटना को याद कर कही ये बात

आजम खान (Azam Khan) जमानत प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को सीतापुर (Sitapur) की जेल से रिहा होकर अपने गृह जनपद रामपुर (Rampur) पहुंचे. इस दौरान उन्होंने 1989 की घटना को याद किया.

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) अदालत से जमानत प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को सीतापुर (Sitapur) की जेल से रिहा होकर अपने गृह जनपद रामपुर (Rampur) पहुंचे. जहां पर उनके समर्थकों ने उनका जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया है. इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर देश की सर्वोच्च अदालत और हाई कोर्ट को शुक्रिया कहा. साथ ही जेल में गुजारे गए 27 महीनों का भी जिक्र किया है. 

समर्थकों का किया शुक्रिया
सपा विधायक आजम खान जैसे ही अपने गृह जनपद रामपुर में दाखिल हुए वैसे ही उनके समर्थकों ने फूल बरसा कर उनका जोरदार स्वागत किया. वह जैसे अपने घर से चंद कदमों के फासले पर पहुंचे तो मीडिया के कैमरों पर जेल में बिताए 27 महीनों का दर्द बयां करने से नहीं चूके. इसी दौरान उन्होंने देश की सर्वोच्च और उत्तर प्रदेश का हाई कोर्ट का शुक्रिया भी अदा किया. वहीं उन्होंने पलके बिछाए इंतजार करने वाले अपने समर्थकों के अंदर अपने चिर परिचित अंदाज में दिल को छू लेने वाले अल्फाजों से जोश भरने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी है.

Yamnotri Dham जाने वाली NH-94 सड़क का 12 मीटर हिस्सा धंसा, दो सौ से ज्यादा गाड़ियां फंसी

जेल की मुश्किलों पर क्या बोले
आजम खान से पूछा गया कि पिछले 26 महीने से ज्यादा के मुश्किल भरे सफर में कैसे रहे और परिवार ने क्या कुछ सहा. तो उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देखो भई जब कोई बड़ा मिशन सामने होगा तो मुखालिफ भी बड़ा होगा. तकलीफ भी बड़ी होगी, उस मिशन से फायदे भी बड़े होंगे और नुकसान भी बड़े होंगे और हमारा मिशन राजनीतिक नहीं था. हमने अपने 40 साल के राजनीतिक कार्यकाल में पार्टी के नेताओं के अपने सियासी आका और हमें अपने लिए सोने के कंगन चाहिए थे. हम कहां रहते हैं, यह आपने देखा नहीं है. हमारा शहर कैसा था और अब कैसा हो गया है.

1989 की घटना का किया जिक्र
आजम खान ने 1989 के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि 1989 में सबसे बड़ा बूथ सेंटर था. कांग्रेस की सरकार थी और यहां पर नवाब जुल्फिकार अली खान था. यहां पर मेंबर ऑफ पार्लियामेंट हुआ करते थे. मैं और मेरी बीवी मेरा बड़ा बच्चा उस वक्त बड़ा छोटा सा था. एक बच्चा गोद में था, मेरी तीनों बहनों वोट डालने गए थे. उस वक्त किले के दरवाजे से चारों तरफ से जीपें दाखिल हुई, फायरिंग करते हुए मेंबर ऑफ पार्लिमेंट आ गए थे. मेरे सीने पर 7 से 8 तमंचे लगा दिए, जिनमें जर्मन पिस्टल भी थे.

उस वक्त हल्के जाड़े थे और वे सूट पहने हुए था, सबने गोलियां चलाई मेरे पैरों पर गिरे रिवाल्वर लेकिन कोई गोली नहीं चली. पुलिस फायरिंग हुई कई सौ राउंड गोली चली. मेरी मौत नहीं आई थी, मैं नहीं मरा और उसी मैदान में जिस मैदान में यह हादसा हुआ था, उसी मैदान में जीत का जलसा किया. आजम खान ने कहा मैंने वही लोगों से कहा कि तुमने सुना होगा कि अल्लाह है और भगवान है.

ये भी पढ़ें-

Char Dham Yatra 2022: चार धाम यात्रा पर कोरोना का साया, दो श्रद्धालुओं की हुई मौत, अब तक 56 की जा चुकी है जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब बचा रहेगा आका, तो पड़ता रहेगा डाका!', NTA के 47 अधिकारियों की बर्खास्तगी पर बोले अखिलेश यादव
'जब बचा रहेगा आका, तो पड़ता रहेगा डाका!', NTA के 47 अधिकारियों की बर्खास्तगी पर बोले अखिलेश यादव
धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; कई सचिव भी बदले
धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; कई सचिव भी बदले
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार को हिरासत में लेने पर बोली CJP
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार को हिरासत में लेने पर बोली CJP
'कांग्रेस क्या सोच रही है, सोनम जी पर...', इमरान मसूद के अन्ना पार्ट टू वाले बयान पर बोली CJP
'कांग्रेस क्या सोच रही है, सोनम जी पर...', इमरान मसूद के अन्ना पार्ट टू वाले बयान पर बोली CJP

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget