एक्सप्लोरर

Azamgarh News: धरना खत्म करने के लिए आजाद समाज पार्टी के नेता ने 20 लाख रुपये और कार मांगी, हुए गिरफ्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ में आजाद समाज पार्टी के प्रवक्ता एहसान खान का ऑडियो वायरल हुआ था. इसमें वह धरना खत्म करने के एवज में पैसे और कार की मांग कर रहे थे.

Azad Samaj Party Leader Demand money in Azamgarh: दलित उत्पीड़न के विरोध में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव में धरना दे रहे आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एहसान खान (Ahsan Khan) सहित 15 लोगों को पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया.  पुलिस विभाग द्वारा जारी किए गए एक ऑडियो (Audio) में एहसान खान द्वारा धरना के एवज में 20 लाख रुपए और एक कार की मांग की जा रही है. बता दें कि, आजाद समाज पार्टी (Azad Samj Party) के प्रदेश प्रवक्ता के नेतृत्व में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव में दलित उत्पीडन के खिलाफ धरना दिया जा रहा था. यह लोग विवादित भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा रखने का प्रयास कर रहे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस से लोगों ने बदसलूकी की.

पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी

एक पुलिस कर्मी का गमछा से गला घोंटने का प्रयास किया और सरकारी काम में बाधा डाली. महिला थाना प्रभारी को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है.

22 मुकदमें दर्ज हैं

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि, एहसान खान एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है. पूर्व से ही उसके खिलाफ 22 अभियोग पंजीकृत थे, जिसमें कई अभियोग दलित उत्पीड़न के भी हैं. एक दलित महिला की जमीन कब्जाने, उसके साथ छेड़छाड़ करने, पूर्व में पुलिस चौकी फूंकने व तोड़फोड़ करने व धारा 144 crpc व कोविड के नियमों के उल्लंघन, महामारी एक्ट से संबंधित तमाम अभियोग में वांछित था.

धरना खत्म करने के लिए पैसे और कार की मांग

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, वह कुछ बाहरी व स्थानीय लोगों को बहका कर बिना अनुमति के ग्राम समाज की जमीन पर धार 144 crpc व कोविड के नियमों का उलंघन कर धरना प्रदर्शन कर रहा था. धरना समाप्त करने के लिए वह रुपये व एक महंगी कार की मांग कर रहा था. उसे व उसके साथियों की उक्त आरोपों में गिरफ्तारी कर उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

ये भी पढ़ें.

Meghna Singh: बिजनौर की मेघना ने किया जिले का नाम रौशन, महिला क्रिकेट टीम में सेलेक्शन से परिवार में खुशी का माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget