एक्सप्लोरर

UP Election 2022: चन्द्रशेखर आजाद ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, बोले- बंद कमरे की बात को...

UP Election 2022: सपा के साथ गठबंधन नहीं हो पाने के बाद भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने यूपी में अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है. उन्होंने कहा बीजेपी को रोकने के लिए वो पूरी ताकत लगाएंगे.

UP Election 2022:  समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं हो पाने के बाद भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) ने यूपी में अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ गठबंधन फेल होने के बाद चन्द्रशेखर ने ग्रेटर नोएडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन 33 सीटों के नाम का एलान किया, जहां वो अपने उम्मीदवारों को खड़ा करेंगे. चन्द्रशेखर ने कहा कि हम परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं और ईमानदारी से लड़ाई लड़ेंगे और भाजपा को रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे. 
 
अखिलेश यादव पर कसा तंज
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चन्द्रशेखर का समाजवादी पार्टी से गठबंधन नहीं हो पाने का दर्द भी छलक उठा. उन्होंने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपनी बात से पलटते हैं, वह धोखा देते हैं और अब अगर समाजवादी पार्टी हमें 100 सीटें भी दे तो हम नहीं जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि मैंने बंद कमरे की बात को बाहर नहीं लाया है लेकिन उन्होंने यह बात क्यों कही है ये वो ही जानते हैं. 
 
यूपी में अकेले चुनाव लड़ेंगे चन्द्रशेखर
चंद्रशेखर ने कहा कि भीम आर्मी हर मुद्दे पर सड़क पर लडाई लडी है और मैंने कभी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया है, अब उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे.  सपा का गठबंधन दलित के बिना खोखला है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी साफ किया कि उनकी पार्टी स्वामी प्रसाद मौर्य और ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं उतारेगी साथ ही उन्होंने छोटे दलों के लिए पार्टी में आने का विकल्प खुला रखा है. 
 
बीजेपी को रोकने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे
चंद्रशेखर ने कहा कि हम युवा हैं बदलाव चाहते हैं, हम अपनी लिस्ट जारी कर चुनाव में उतरेंगे हम परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं बड़े-बड़े दल जो अहंकार में हैं वे तीसरे-चौथे नंबर पर रहेंगे. मेरी लड़ाई ईमानदारी की है. भाजपा को रोकने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget