एक्सप्लोरर

Ayodhya News: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर अयोध्या के संतों की कड़ी प्रतिक्रिया, दे दी ये सलाह

Ayodhya News: तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि जिन Rahul Gandhi को शुद्ध हिंदी तक बोलनी नहीं आती और जिन्हें एक चौपाई भी याद नहीं है उनको यह राम बता रहे हैं.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में सोमवार को कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद (Congress leader Salman Khurshid) अपने दिए बयान के बाद सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भगवान राम की उपाधि दी है, साथ ही सलमान खुर्शीद ने कांग्रेसियों को भरत की संज्ञा दी है. दरअसल सलमान खुर्शीद भारत जोड़ो यात्रा (India Jodo Yatra) को लेकर प्रेस वार्ता कर रहे थे और उन्होंने राहुल गांधी को भगवान राम की उपाधि दे दिया है, जिसको लेकर अब अयोध्या के हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास और तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने क्या कहा
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान से हम लोगों में कष्ट है, क्योंकि राहुल गांधी की तुलना भगवान श्री राम से करना अच्छी बात नही है, वो कांग्रेस के भक्त हैं अच्छी बात है, कांग्रेस की खूब महिमा मंडन करें खूब पूजा करें, वो तो यह भी कह सकते थे कि सीधे राहुल गांधी साक्षात अल्लाह हैं, सीधे मोहम्मद साहब का रूप हैं, लेकिन ऐसा इसलिये नहीं कह सकते कि सलमान खुर्शीद का सर तन से जुदा हो जाता. 

महंत राजू दास ने आगे कहा कि, सनातन धर्म संस्कृति का मजाक उड़ाना दुखद और निदंनीय है. हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं. हम नौजवान साथियों से अपील करते हैं कि ऐसे लोगों का सर तन से जुदा होना चाहिए क्योंकि ऐसी मानसिकता जो राम को काल्पनिक कहने वाला था, जो राम सेतु को काल्पनिक कहता था, जो आईएसआई तालिबान से जोड़ देता था, भगवान राम को टेंट में रखने वाला आज यह कह रहा है राहुल गांधी भगवान राम हैं. हम इसका पुरजोर विरोध और निंदा करते हैं.

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने क्या कहा
तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लला के मंदिर निर्माण में कांग्रेस पार्टी बाधा बनी रही थी,  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस पार्टी, राम को काल्पनिक तक कहने वाली कांग्रेस अब यह रामलीला का अभिनय करने लग गई है. उन्होंने कहा कि जिस राहुल गांधी को शुद्ध हिंदी तक बोलनी नहीं आती और जिन्हें राहुल गांधी की एक चौपाई नहीं याद है आज वह राहुल गांधी को यह राम बता रहे हैं. 

परमहंस आचार्य ने आगे कहा कि, यह बताते हैं कि यह भरत जी की खड़ाउ लेकर घूम रहे हैं. इनको यह पता लग गया है कि भारत की जनता के मन में प्रभु श्री राम बसे हुए हैं. जन-जन में प्रभु श्रीराम बसे हुए हैं इसीलिए राम के अस्तित्व को नकार कर सत्ता हासिल नहीं कर सकते. इस वजह से कांग्रेस पार्टी लगातार पतन की ओर जा रही है. अब इनको आभास हो गया है बिना राम के शरण लिए इनका कल्याण नहीं हो सकता है इसलिए यह रामलीला का अभिनय कर रहे हैं. इस पर मुझे बेहद आपत्ति है और पहले वे राम भक्त बनें राम तो कोई नहीं बन सकता है, राम भक्त बनें और अपने चरित्र और चिंतन को सुधारें.

UP Nikay Chunav: यूपी में अप्रैल-मई तक टल सकता है निकाय चुनाव, जानें- क्या हैं तीन प्रमुख वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget