एक्सप्लोरर

Ayodhya News: काशी की तर्ज पर होगा राम नगरी अयोध्या का विकास, संतों ने खुशी जताते हुए CM योगी के लिए कही ये बात

UP News: महंत राजू दास ने कहा, अयोध्या की प्रगति को लेकर CM चिंतित हैं. उन्होंने हजारों करोड़ों रुपए का बजट अयोध्या के लिए स्वीकृत किया है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 700 करोड़ रुपए से अयोध्या (Ayodhya) के विकास की परियोजना परवान चढ़ने जा रही है. अयोध्या में सड़कें और दुकानदारों के लिए एक बड़ा काम उत्तर प्रदेश सरकार करने जा रही है. अयोध्या का विकास काशी की तर्ज पर होगा. यह कहा जा सकता है कि जिस तरीके से काशी कॉरिडोर (Kashi Corridor) पूरे विश्व में आकर्षण का केंद्र बना है अब कुछ उसी तर्ज पर राम की नगरी का भी विकास किया जाएगा. इसको लेकर संत समाज और आम जनमानस ने अपनी अपनी राय दी है.

हनुमानगढ़ी के महंत ने क्या कहा
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि, उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर योगी आदित्यनाथ को कोटि-कोटि साधुवाद. प्रधानमंत्री की इच्छा है कि अयोध्या वैश्विक स्तर पर निखरकर सामने आए, दिव्य और अलौकिक अयोध्या नजर आए इसके लिए लगातार प्रधानमंत्री अयोध्या के विकास को लेकर स्वयं ध्यान रखते हैं. काशी के तर्ज पर अयोध्या में कॉरिडोर के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को साधुवाद और धन्यवाद है. महंत राजू दास ने अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों को लेकर विकास की योजना की गति पर आपत्ति जताते हुए कहा कि 6 साल हो गए है और अधिकारियों की लापरवाही की वजह से विकास की योजनाएं तेज गति से नहीं चल रही हैं. 

Jhansi में इनकैम टैक्स का छापा, सपा से जुड़े श्याम सुंदर यादव समेत 3 लोगों के ठिकानों पर पहुंचा विभाग

महंत राजू दास ने कहा कि मंदिर का निर्माण तेजी के साथ चल रहा है. लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं. श्रद्धालुओं को अधिक कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को लगता है कि अयोध्या में कोई सुविधा नहीं है. प्रशासन इस पर निर्णय ले और तेज गति के साथ विकास की योजनाओं को पूरा कराए. राजू दास ने कहा कि अयोध्या की प्रगति को लेकर मुख्यमंत्री चिंतित हैं. वे जब भी अयोध्या आते हैं हनुमानगढ़ी और राम जन्म भूमि दर्शन करते हैं और हजारों करोड़ों रुपए का बजट अयोध्या के लिए स्वीकृत किया है. मुख्यमंत्री अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा भी समय-समय करते हैं और अब जाके विकास को लेकर सतत प्रयास भी कर रहे हैं. इस फैसले से अब साधु-संतों में अपार प्रसन्नता और खुशी है.

तपस्वी छावनी के संत ने क्या कहा
तपस्वी छावनी के संत परमहंस दास ने कहा कि, भगवान श्री राम की पावन जन्म भूमि अयोध्या में जबसे मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ है तब से राम भक्तों में एक अलग सा उत्साह है. तपस्वी छावनी के संत परमहंस दास कहते हैं कि अयोध्या का नजारा बदल गया है. अयोध्या में सतयुग की छवि देखने को मिल रही है. लोगों में प्रेम भक्ति उल्लास की तरंग देखने को मिल रही है. यह बहुत ही अच्छा फैसला है. जिस तरह से महादेव की नगरी का कार्य और बढ़ा है उसी तरह से अयोध्या में कॉरिडोर निर्माण की बात चल रही है. यह बहुत ही अच्छा रहेगा. पीएम नरेंद्र मोदी की पहल से जिस तरह से काशी में कॉरिडोर बना वह बहुत ही खूबसूरत है. अगर अयोध्या में भी कॉरिडोर बनाया जा रहा है तो बहुत ही सराहनीय पहल है.

UPPSC PCS Result 2021: यूपी पीसीएस प्री परीक्षा 2021 के रिजल्ट को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया रद्द, ये है नया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे के नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget