एक्सप्लोरर

Ayodhya: तपस्वी छावनी के महंत पद को लेकर छिड़ा विवाद थमा, डीएम और एसपी ने कराई मध्यस्थता

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में तपस्वी छावनी के महंत पद को लेकर विवाद शुरू हो गया था. मध्यस्थता के लिए पुलिस और प्रशासन को बीच में आना पड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ.

UP News: अयोध्या (Ayodhya) में तपस्वी छावनी (Tapasvi Chhawani) के महंत पद को लेकर जो विवाद चल रहा था और संत दो गुटों में बंट गए थे. वहीं अब विवाद फिलहाल थम गया है. रामकथा संग्रहालय में डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बैठक में फैसला हुआ कि यथास्थिति बरकरार रहेगी. तपस्वी छावनी के स्वर्गीय महंत सर्वेश्वर दास (Sarveshwar Das) की तेरहवीं भोज कार्यक्रम में दोनों पक्षों की सहभागिता रहेगी. महंत कौन होगा इसको लेकर निर्णय कोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगा. तब तक संत परमहंस (Paramhansa) कार्यवाहक तौर पर तपस्वी छावनी की व्यवस्था देखेंगे

ऐसे शुरू हुआ था महंत पद को लेकर विवाद 

तपस्वी छावनी के महंत रहे सर्वेश्वर दास का निधन होने के बाद कौन अगला महंत होगा इसको लेकर अयोध्या से गुजरात तक सरगर्मी हो गई थी. गुजरात के अहमदाबाद स्थित जगन्नाथ मंदिर से जुड़े दिलीप दास ने तपस्वी छावनी के महंत पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी तो वही तपस्वी छावनी के संत परमहंस, सर्वेश्वर दास के द्वारा नियुक्त होने के आधार पर अपना दावा ठोक रहे थे. इस मामले में नया मोड़ तब आया जब तपस्वी छावनी के संत परमहंस के समर्थन में अयोध्या हनुमानगढ़ी के नागा साधु आ गए. इसी के बाद विवाद गहराया और अयोध्या के साधु संत दो गुटों में बंट गए 12 सितंबर को सर्वेश्वर दास की तेरहवीं संस्कार होने के कारण दोनो पक्षों के साधु संतो में संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जो अयोध्या पुलिस प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी.

Udham Singh Nagar: सितारगंज सेंट्रल जेल में 67 मोबाइल मिलने से हड़कंप, जेल अधीक्षक पर होगी कार्रवाई

बैठक में यह तय किया गया है

डीएम और एसएसपी ने अयोध्या के रामकथा संग्रहालय में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को बुलाकर मध्यस्थता बैठक की. लगभग दो घंटे चली इस बैठक में अंततः यह निर्णय हुआ की दिवंगत महंत सर्वेश्वर दास की तेरहवीं संस्कार के भंडारे में दोनों पक्षों की सहभागिता रहेगी. महंत कौन होगा यह निर्णय कोर्ट के फैसले के आधार पर तय किया जाएगा. तब तक कार्यवाहक के तौर पर संत परमहंस तपस्वी छावनी की व्यवस्था देखेंगे . संत परमहंस  ने कहा कि न्यायालय से जो निर्णय होगा वह सर्वमान्य होगा. उसके पहले 12 तारीख को एक भंडारा मिलकर कर लिया जाए इस पर सहमति बन गई है और सारा मनमुटाव समाप्त हो चुका है. वहीं अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सभी लोगों ने संयुक्त रूप से अपना वक्तव्य दिया है. तय यह हुआ है कि जो कोर्ट का निर्णय आएग,  इस विवाद में उसी के अनुसार आगे हल किया जाएगा. 200 संत आएंगे और भंडारा कार्यक्रम होगा. 

ये भी पढ़ें -

Queen Elizabeth II Death: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II के निधन पर यूपी में एक दिन का शोक, आधा झुका रहेगा राष्ट्र ध्वज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
सपा नेता राजकुमार भाटी के ब्राह्मणों पर टिप्पणी से सियासत तेज, डिप्टी CM बोले- 'अखिलेश यादव को...'
सपा नेता राजकुमार भाटी के ब्राह्मणों पर टिप्पणी से सियासत तेज, डिप्टी CM बोले- 'अखिलेश यादव को...'
'सनातन विरोधी बयान' पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर, उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत, फांसी की मांग
'सनातन विरोधी बयान' पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर, उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत, फांसी की मांग
Ayodhya News: उदयनिधि स्टालिन के बयान पर भड़के अयोध्या के संत, बोले- 'सनातन को मिटाने वाले...'
उदयनिधि स्टालिन के बयान पर भड़के अयोध्या के संत, बोले- 'सनातन को मिटाने वाले...'

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों बेहद अहम है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों अहम राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
Embed widget