एक्सप्लोरर

Ram Mandir News: राम नवमी पर अयोध्या न आने की अपील, जानें राम मंदिर ट्रस्ट ने ऐसा क्यों कहा

UP News: श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से राम नवमी के दिन रामलला के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं से अयोध्या न आने की अपील की गई है. राम नवमी की बजाय किसी और दिन अयोध्या आने की अपील की है.

Ayodhya News: अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला इस बार अपना जन्मदिवस मनाने वाले हैं. हर कोई इस खास मौके पर अयोध्या में मौजूद रहना चाहता है लेकिन राम मंदिर ट्रस्ट कह रहा है इस खास दिन को छोड़कर यानि रामनवमी के बजाय किसी और दिन अयोध्या आइए तो हम आपका स्वागत भी कर पाएंगे और व्यवस्था भी दे पाएंगे. आइए जानते हैं कि राम मंदिर ट्रस्ट ऐसा क्यों कह रहा है और इसके पीछे की वजह क्या है.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम यानि 22 जनवरी से अब तक लगभग डेढ़ करोड़ लोगों ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन और पूजन किया है. मंगलवार और शनिवार को ढाई लाख से अधिक लोग दर्शन कर रहे है तो 23 से 25 जनवरी के बीच रोज दर्शनार्थियों की संख्या लगभग 5 लाख तक पहुंच गई. यही हाल होली के अगले दिन भी रहा. जब आंकड़ा 3 लाख पहुंच गया. इस तरह औसत की बात करें तो आज तक रोज लगभग 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री राममंदिर में दर्शन किए. यह संख्या अगर बनी रहती है तो सोचिए एक वर्ष में कितने श्रद्धालु अयोध्या जाकर दर्शन करेंगे? निश्चित तौर पर यह आकड़ा देश ही नहीं विदेश के भी कई प्रमुख धर्म स्थलों से अधिक है. 

राम नवमी पर अयोध्या न आने की अपील
यही कारण है कि राम मंदिर ट्रस्ट अब रामनवमी को लेकर श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि इस खास दिन अयोध्या आने से परहेज करें क्योंकि जब क्षमता से अधिक लोग रामनवमी के दिन अयोध्या पहुंचेंगे तो सारी व्यवस्था न सिर्फ चरमरा जाएगी बल्कि उन्हें अपने आराध्य के सुगम दर्शन भी नही हो पाएंगे. इसलिए राम मंदिर ट्रस्ट लोगों से अपील कर रहा है कि राम नवमी के बजाय किसी और दिन अयोध्या आइए.
 
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि, जहां तक मेरा अनुमान है अब तक डेढ़ करोड़ दर्शनार्थी दर्शन कर चुके हैं रोजाना लगभग 2 लाख लोग दर्शन कर रहे हैं लेकिन होली के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है और यह आंकड़ा 3 लाख के करीब पहुंच चुका है और यह भीड़ रामनवमी और पूर्णिमा तक कम नहीं होने वाली है. रामनवमी में प्रशासन भी व्यवस्था बना रहा है कैसे कंट्रोल करें भीड़ को और ट्रस्ट भी अपनी व्यवस्था बना रहा है. साथ ही रहने के लिए अस्थाई व्यवस्था भी कर रहा है. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि आप दर्शन करने आईये लेकिन रामनवमी पर्व के बाद में आईये जिससे आपको दर्शन भी सुलभ से हो सके और आपको आव्यवस्थाओं का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: पश्चिमी यूपी में बसपा बिगाड़ सकती है सपा-कांग्रेस का खेल! अब मायावती ने चला ये दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget