एक्सप्लोरर

अयोध्या: श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट का LOGO जारी, भगवान राम की शक्ति के साथ-साथ दिखी हनुमान की भक्ति

श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के लिए अस्थाई लोगो जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि मंदिर निर्माण के बाद यह लोगो प्रतीक के रूप में मुख्य द्वार पर भी अंकित हो सकता है। इस लोगो में भगवान श्री राम के साथ हनुमान को भी दर्शाया गया है।

अयोध्या, एबीपी गंगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को अपना लोगो लोगो लॉन्च किया है। ये प्रतीक चिन्ह भगवान श्रीराम की सूर्यवंशी परंपरा को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। लोगो में वाल्मीकि रामायण की एक चौपाई भी लिखी गई है- 'रामो विग्रहवान धर्म:'।

चौपाई का मतलब है कि भगवान श्री राम धर्म के मूर्त स्वरूप हैं। इस लोगो को खासतौर से डिजाइन किया गया है। इसमें भगवान राम की शक्ति के साथ साथ हनुमान की भक्ति को भी जगह दी गई है। लोगो में प्रभु श्रीराम की तस्वीर के साथ-साथ हनुमान जी की सेवक मुद्रा की तस्वीर भी लगाई गई है।

भगवान श्री राम सूर्यवंशी राजा थे, इसलिए इस लोगो में सूर्यवंश के प्रतीक रंगों का भी इस्तेमाल किया गया है। तस्वीर में लाल और पीले रंग की लपटें दिखाई पड़ रही हैं, जिसे सूर्य का प्रतीक माना जाता है। ये रंग सूर्यवंशी राजाओं की पहचान माने जाते हैं। लोगो में भगवान श्रीराम की तस्वीर के ठीक नीचे हनुमान जी दोनों तरफ बैठे हैं। आज भी अयोध्या में ये माना जाता है कि रामनगरी की रक्षा बजरंग बली ही करते हैं। इसीलिए, हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद ही राम जन्मभूमि के दर्शन करने लोग जाते हैं।

अयोध्या: श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट का LOGO जारी, भगवान राम की शक्ति के साथ-साथ दिखी हनुमान की भक्ति

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस लोगो को जारी करते हुए बताया कि इसे 30 वर्ष से कम के नवयुवकों ने तैयार किया है। आपसी बातचीत के आधार पर युवकों ने लोगो को तैयार किया है। इसे ही रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपना लोगो माना है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget