एक्सप्लोरर

मुनव्वर राणा के इस बयान पर भड़के अयोध्या के संत, बोले देश विरोधी ताकतों के साथ करते हैं काम 

मुनव्वर राणा के बयान पर अयोध्या के संतों ने कहा कि उन्हें चुनाव का इंतजार नहीं करना चाहिए उससे पहले ही पाकिस्तान चले जाना चाहिए. प्रदेश में राष्ट्रवादी योगी की ही सरकार आएगी.

Ayodhya Saints Reaction on Munawwar Rana: मुनव्वर राणा की तरफ से दिए गए उस बयान पर अयोध्या के संतों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आती है तो प्रदेश छोड़ देंगे. मुनव्वर राणा के बयान पर संत समाज ने कहा कि मुनव्वर को चुनाव का इंतजार नहीं करना चाहिए उससे पहले ही पाकिस्तान चले जाना चाहिए क्योंकि प्रदेश में राष्ट्रवादी योगी की ही सरकार आएगी. साथ ही संत समाज ने कहा कि मुनव्वर राणा लगातार देश विरोधी ताकतों के साथ काम करते हैं अब इनको डर है कि योगी की सरकार में इनकी सच्चाई सामने आसकती है और कारवाई भी हो सकती है. संत समाज में मुनव्वर राणा को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वो इस तरीके के बयान देते रहेंगे तो संत समाज ब्रह्म दंड लेकर देश की सरहद तक धकेल कर आएगा. 

मुनव्वर राणा के लिए पाकिस्तान बेहतर होगा
मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बयान पर राम मंदिर आंदोलन के मुख्य सूत्रधार रहे पूर्व भाजपा सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. रामविलास दास वेदांती ने कहा कि प्रदेश की जनता ने योगी सरकार को चुना है और आगे भी योगी सरकार को ही चुनेगी. योगी सरकार के साथ यदि मुनव्वर राणा को रहना हो तो बेहतर है और नहीं तो फिर उत्तर प्रदेश सरकार से बेहतर मुनव्वर राणा के लिए पाकिस्तान होगा. रामविलास दास वेदांती मुनव्वर राणा पर हमलावर होते हुए बोले कि आतंकियों का साथ देने वाले लोग यदि उत्तर प्रदेश छोड़कर पाकिस्तान चले जाते हैं तो ये प्रदेश के लिए भी अच्छी बात होगी. उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी योगी की सरकार बनेगी, ये मुनव्वर राणा को पता होना चाहिए. रामविलास दास वेदांती ने कहा कि यदि मुनव्वर राणा सरकार बनने से पहले ही चले जाते हैं तो ज्यादा बेहतर है, उनको पाकिस्तान चले जाना चाहिए भारत में रहने की क्या जरूरत है. 

सजा भुगतनी होगी
तपस्वी जी की छावनी के महंत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि मुनव्वर राणा का एक बहुत बड़ा गैंग है और देश विरोधी नारे लगाते हैं. हमेशा देश विरोधी ताकतों का समर्थन करते रहते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परम राष्ट्र भक्त हैं और देश विरोधी नारे लगाने वाले लोगों को नहीं बख्शेंगे. मुनव्वर राणा को डर है कि दोबारा यदि योगी सरकार बन जाती है और जांच में कहीं जो जगह-जगह देश विरोधी नारे लगवाते रहे हैं, अगर जांच में पकड़े जाते हैं तो जाहिर सी बात है कि इनको उसकी सजा भुगतनी होगी. 

देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े रहते हैं
परमहंस दास ने कहा कि मुनव्वर राणा की हरकतें बहुत पहले से चली आ रही हैं. ये लोग देश के ऐसे गद्दार लोग हैं इनको चाहे जितनी सुविधाएं और चाहे जो कुछ भी दे दिया जाए ये लोग अंत में देश के गद्दार ही निकलेंगे. मुनव्वर राणा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि वो एक घिनौना व्यक्ति है जो हमेशा देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ा रहता है. परमहंस दास ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस तरीके की हरकतें करते रहेंगे तो कहीं ऐसा ना हो कि साधु-संत ब्रह्म दंड लेकर इन्हें सरहद तक छोड़ कर आएं. प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने जा रही है. मुनव्वर राणा को डंडा लेकर पाकिस्तान के बॉर्डर तक धकेल कर आएंगे. 

ये भी पढ़ें: 

बारात से लौट रही इनोवा पेड़ से टकराई, दुल्हे समेत 4 की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

UP: राज्य मंत्री बनाने के नाम पर लाखों की ठगी, मुख्य सचिव और सीएम के प्रमुख सचिव से बताते थे नजदीकियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget