एक्सप्लोरर

BSP Prabudh Sammelan: बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन पर संतों ने दी प्रतिक्रिया, बोले- कहां रहना चाहिए और कहां नहीं...जानते हैं

BSP Brahmin Conference: अयोध्या (Ayodhya) के संत समाज ने कहा है कि बसपा (BSP) की सरकार में ब्राह्मणों को प्रताड़ित किया जाता था. संतों ने कहा कि उनको कहां रहना चाहिए और कहां नहीं, वो जानते हैं.

BSP Prabudh Sammelan: 2022 के चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां ब्राह्मणों (Brahmin) को अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रही हैं. बसपा (BSP) का ब्राह्मण सम्मेलन (Brahmin Conference) चल रहा था जो आज समाप्त हो रहा है. आज ब्राह्मण सम्मेलन में मायावती (Mayawati) भी शामिल हुईं. बसपा ने ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत अयोध्या (Ayodhya) से की थी. इस बीच अयोध्या के संत समाज (Saints) ने कहा है कि ये वही बसपा पार्टी है जो कहती थी 'तिलक-तराजू और तलवार इनको मारो जूते चार', 'मिले मुलायम-काशीराम हवा में उड़ गए जय श्री राम'. संत समाज ने कहा है कि अभी ब्राह्मण भूला नहीं है, अभी भी उसको याद है कि किस प्रकार बसपा की सरकार में ब्राह्मणों को प्रताड़ित किया जाता था. संतों ने साफ कहा है कि उनको कहां रहना चाहिए और कहां नहीं, वो जानते हैं.

ब्राह्मण नहीं भूला है बसपा का शासन  
हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा कि बहन जी को धन्यवाद. देर आए दुरुस्त आए. उन्होंने का कि बहन जी कहा करती थी कि तिलक-तराजू और तलवार इनको मारो जूते चार. अब बहन जी के प्रमुख ब्राह्मण चेहरे ही प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करवा रहे हैं. अयोध्या में जब राम जन्मभूमि का मामला था जब इनकी मुलायम सिंह से दोस्ती हुई. इन्होंने कहा मिले मुलायम-काशीराम हवा में उड़ गए जय श्री राम. ब्राह्मण अभी तक ये सब भूला नहीं है. राजू दास ने कहा कि ब्राह्मण को याद है कि इनके शासनकाल में किस तरह से समाज पीड़ित था, प्रताड़ित हुआ था. जिस प्रकार से एससी-एसटी का दुरुपयोग किया गया ये हर व्यक्ति को पता है.

पता लगाना मुश्किल कि ब्राह्मण  कहां जाएगा
रामलला के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि ब्राह्मण समाज एक ऐसा बुद्धिजीवी है जिसके बारे में ये पता लगाना मुश्किल है कि वो किस पार्टी में जाएगा. ब्राह्मण कहां जाएगा, कैसे जाएगा, किस रूप में जाएगा, कब किसको धोखा दे देगा ये भी किसी को पता नहीं. इसलिए, चाहे जितना भी सम्मेलन किया जाए, चाहे जितना भी प्रलोभन दिया जाए ब्राह्मण समाज अपने विवेक से फैसला लेगा. उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज में कई तरह के लोग हैं जैसे तिवारी हैं, दुबे और चौबे. इन्हीं लोगों में संबंध नहीं है, जब अपनी बिरादरी में संबंध नहीं हैं तो दूसरी बिरादरी में कैसे होंगे, दूसरे को जिताने की बात कैसे कहेंगे. अगर ब्राह्मण भूलेगा तो ये उसकी गलती होगी. जब चुनाव आता है तब इस प्रकार से फूट डालो और राज करो की राजनीति होती है. हाथी किस करवट बैठेगा, कहा नहीं जा सकता. यदि ब्राह्मणों में एकता होती, एकता कर लेते तो राजनीति को जिधर चाहते उधर बदल सकते थे. ब्राह्मण को जहां पर वोट करना होगा वो कर देगा. 

ब्राह्मण को खुश करने में लगी हुई हैं पार्टियां
तपस्वी छावनी के परमहंस आचार्य ने कहा कि ये प्रबुद्ध वर्ग है. सृष्टि के आरंभ से लेकर के अभी तक ब्राह्मण  सभी का शुभचिंतक रहा है. सभी वर्गों के लिए हमेशा ईश्वर से आराधना करता रहा है. आज यही कारण है कि सभी राजनीतिक पार्टियां अपने सियासी लाभ के लिए ब्राह्मण को खुश करने में लगी हुई हैं. लेकिन, ये सच है जितनी भी पार्टियां हैं चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष हो, ब्राह्मणों का दमन सभी ने किया है. अगर बात करें बसपा की तो बसपा वही है जिसने का था मिले मुलायम-कांशीराम हवा में उड़ गए जय श्री राम. तिलक-तराजू और तलवार इनको मारो जूते चार. ये क्या प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करेंगे और कैसे इनसे प्रबुद्ध लोग जुड़ेंगे, भगवान ही मालिक है. उन्होंने कहा कि देश के लिए त्याग ब्राह्मणों ने किया है. हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने भी ब्राह्मणों के लिए कोई अच्छा काम नहीं किया है लेकिन फिर भी ब्राह्मण देशहित में भाजपा को चुनाव में समर्थन कर रहे है.

ये भी पढ़ें:   

UP Election 2022: अयोध्या में गरजे असदुद्दीन औवैसी, बोले- किसी से डरने की जरूरत नहीं

Badrinath Highway Landslide: बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ जबरदस्त भूस्खलन, सड़क पर आया हजारों टन मलबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद में सपा के पूर्व MLA पर FIR, करोड़ों की जमीन के गबन का आरोप
मुरादाबाद में सपा के पूर्व MLA पर FIR, करोड़ों की जमीन के गबन का आरोप
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत
राम मंदिर चंदा घोटाला: रमाशंकर मिश्रा की भाभी का आरोप, 'बड़े लोग चोरी करते हैं, छोटे कर्मचारियों को...'
राम मंदिर चंदा घोटाला: रमाशंकर मिश्रा की भाभी का आरोप, 'बड़े लोग चोरी करते हैं, छोटे कर्मचारियों को...'
'करोड़ों लोगों की अटूट आस्था...', राम मंदिर चंदा विवाद पर क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति?
'करोड़ों लोगों की अटूट आस्था...', राम मंदिर चंदा विवाद पर क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति?

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
Embed widget