एक्सप्लोरर

अयोध्या में बनेगा श्रीराम विश्वविद्यालय, संतों ने जताई खुशी, कही- बड़ी बात

अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाया जाएगा. संतों का कहना है कि विश्वविद्यालय की उच्च शिक्षा पूरे विश्व के लिए आदर्श बनेगी और अयोध्या का गौरव बढ़ेगा.

अयोध्या: रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा अयोध्या पहुंचे थे. रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन करने के बाद उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा था कि अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाया जाएगा. उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की घोषणा के बाद अयोध्या के संतो में काफी खुशी का माहौल है. संतों का मानना है कि इस तरह का विश्वविद्यालय बनने से उनके संस्कार और संस्कृति के साथ पूजा-पाठ की पद्धति को बढ़ावा मिलेगा. अब तक संस्कृति और संस्कार लुप्त होते जा रहे थे इसलिए श्री राम विश्वविद्यालय की बहुत आवश्यकता थी. धर्म ग्रंथों पर शोध के बाद बहुत ऐसी बातें सामने आएंगी जो मानव कल्याण में सहायक होंगी. इस विश्वविद्यालय की उच्च शिक्षा पूरे विश्व के लिए आदर्श बनेगी और अयोध्या का गौरव बढ़ेगा. संतों ने कहा कि वो ऐसी कोशिश के लिए साधुवाद देते हैं और इसी के साथ यूपी और केंद्र सरकार की सराहना करते हैं.

अयोध्या का गौरव बढ़ेगा रामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने कहा कि ये बहुत अच्छी बात है. अयोध्या विश्व प्रसिद्ध नगरी है और इसको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का जो प्रयास किया जा रहा है वो सराहनीय है. उन्होंने कहा कि श्री राम का भव्य और दिव्य मंदिर बन रहा है. ऐसी स्थिति में संस्कृत विश्वविद्यालय कि हमने मांग की थी. श्री राम विश्वविद्यालय की जो घोषणा डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने की है वो अच्छी बात है. विश्वविद्यालय बन जाने के बाद में जो हमारा इतिहास है, जो लोगों ने छोड़ दिया है उस इतिहास का अध्ययन होगा. रामचरितमानस और जितने भी हमारे रामायण पाठ हैं सब पर शोध करने का प्रयास किया जाएगा. बहुत कुछ ऐसी बातें आएंगी जो मानव कल्याण के लिए उपयुक्त होंगी. अयोध्या का गौरव बढ़ेगा.

अयोध्या में बनेगा श्रीराम विश्वविद्यालय, संतों ने जताई खुशी, कही- बड़ी बात

भारते बनेगा विश्वगुरु तपस्वी छावनी के संत परमहंस ने कहा कि ये स्वागत योग्य है. हम सभी धर्माचार्य बहुत दिनों से चाहते थे कि अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना हो. कई बार महामहिम राष्ट्रपति महोदय, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा. खुशी है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामलला के मंदिर निर्माण के साथ-साथ भगवान के आदर्श चरित्रों को जानने समझने के लिए श्रीराम विश्वविद्यालय की घोषणा डिप्टी सीएम ने की है. श्रीराम विश्वविद्यालय बनने पर भारत पुनः विश्वगुरु बन जाएगा. लग रहा है योगी और मोदी के नेतृत्व में फिर से भारत विश्वगुरु ही नहीं बनेगा बल्कि त्रेता युग की स्थापना भी होगी.

ये भी पढ़ें:

International Women's Day: वाराणसी में महिलाओं ने शिव तांडव स्त्रोत का किया पाठ, देखें- VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget